फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी से डेब्यू, फिल्मों में भी दिखीं संध्या मृदुल, आलोक नाथ पर जड़े थे #मीटू के तहत गंभीर आरोप

Thu, 28 Mar 2019 01:11 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Thu, 28 Mar 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
Sandhya Mridul celebrating her Birthday she was in news to allegation sexual harassment on Alok Nath
Sandhya Mridul - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर संध्या मृदुल का जन्मदिन 28 मार्च को होता है। उन्होंने 'हम तुम घोस्ट', 'रागिनी एमएमएस 2' और 'साथिया' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। बीते साल संध्या मृदुल उस समय काफी सुर्खियों में थीं जब उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर कलाकार आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी आपबीती बताई थी।
Sandhya Mridul celebrating her Birthday she was in news to allegation sexual harassment on Alok Nath
sandhya mridul and alok nath - फोटो : amar ujala
अपनी बोल्डनेस और बेबाकी के लिए एक जमाने में खूब चर्चित रहीं अभिनेत्री संध्या मृदुल ने बीते साल #MeToo कैंपेन के जरिए आलोक नाथ पर यौन शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आलोक नाथ के खिलाफ एक पोस्ट लिखा था। संध्या ने लिखा, 'उस समय मेरा करियर शुरू ही हुआ था। मुझे एक टेलीफिल्म में लीड रोल मिला, मैं बहुत खुश थी। इसमें मेरे पिता का रोल आलोक नाथ निभा रहे थे ।'
Sandhya Mridul celebrating her Birthday she was in news to allegation sexual harassment on Alok Nath
Sandhya Mridul - फोटो : social media
'रीमा लागू ने मेरी मां का किरदार निभाया था। आलोक नाथ मुझसे बड़े प्रभावित थे। मुझे ‘भगवान का बच्चा’ कहते थे। हर दिन सबके सामने मेरी तारीफ करते थे। मैं भी उनकी फैन थी। उनकी तारीफ से मेरा हौसला बढ़ता था। एक रात शूटिंग जल्द खत्म हो गई। पूरी 'कास्ट' खाना खाने के लिए साथ गई। उस दिन आलोक नाथ ने बहुत शराब पी ली थी। फिर वो जिद करने लगे कि मैं उनके साथ बैठूं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Sandhya Mridul celebrating her Birthday she was in news to allegation sexual harassment on Alok Nath
आलोक नाथ - फोटो : सोशल मीडिया
'ये बस एक रात की बात नहीं है। ऐसा लगातार होता रहा। वो हर शाम शराब पीता और रात में मुझे फोन करता था। मुझे फोन की घंटी की आवाज डराने लगी थीं। मैं ज्यादातर वक्त रिसीवर हटाकर रख देती थी। वो बहुत मुश्किल वाला समय था। इसके बाद मेरी हेयरड्रेसर मेरे ही कमरे में रहने लगी। इन सबने मुझे तोड़कर रख दिया। मैं शूटिंग नहीं कर पा रही थी। मुझे नहीं पता कि मैंने बाकी शूटिंग उसके साथ कैसे की। मैं अपने साथी कलाकारों की शुक्रगुजार हूं। मैं रीमा लागू की शुक्रगुजार हूं।'
विज्ञापन
Sandhya Mridul celebrating her Birthday she was in news to allegation sexual harassment on Alok Nath
Sandhya Mridul - फोटो : social media
आपको बता दें कि संध्या मृदुल बॉलीवुड फिल्मों के अलावा कई टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने साल 1995 में टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2002 मेंं उन्हें यश राज की फिल्म 'साथिया' में काम किया। अब वह काफी समय से पर्दे से दूर हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed