{"_id":"5f60f11bc7d5b10f844eb8be","slug":"here-is-the-reason-why-special-court-rejected-bail-plea-rhea-chakraborty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा, 'सबूतों से हो सकती है छेड़छाड़'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा, 'सबूतों से हो सकती है छेड़छाड़'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) व अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया। रिया को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। रिया की जमानत याचिका को खारिज करते हुए एक विशेष अदालत ने कहा कि यदि उन्हें रिहा किया जाता है, तो वह उन लोगों को सतर्क करेंगी और वे सबूत को नष्ट कर सकते हैं।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
कोर्ट ने कहा है कि जांच के दौरान रिया और शौविक कई नाम ले रहे हैं और ये जांच अभी शुरुआती चरण में है, अगर आरोपी को जमानत पर रिहा किया जाता है तो वह अभियोजन पक्ष के सबूतों से छेड़छाड़ करेगा। इसलिए, ऐसी परिस्थिति में आरोपी जमानत के हकदार नहीं हैं।
3 of 5
सैमुअल मिरांडा, रिया चक्रवर्ती और शौविक
- फोटो : PTI
ड्रग्स मामले में एनसीबी ने जिन लोगों की गिरफ्तारी की है उनमें रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा, जैद विलात्रा, अब्दुल बासित के नाम शामिल है। रिया पर ड्रग्स मुहैया करवाने, ड्रग्स के लिए पैसे देने, सुशांत के साथ पैडलर्स संग सीधे संबंध रखने, शौविक, सैमुअल, दीपेश को ड्रग्स के लिए इंस्ट्रक्शंस देने के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea
एनसीबी के अनुसार रिया अपने भाई शौविक एवं सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा तथा उसके पूर्व स्टाफ दीपेश सावंत के साथ ड्रग सिंडीकेट का हिस्सा थी। एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार करने के साथ ही उस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 (ए) लगाई है। ड्रग्स एंगल 14 जून को हुई सुशांत की कथित मौत की जांच के दौरान सामने आया है।
विज्ञापन
5 of 5
सारा अली खान, रिया चक्रवर्ती, रकुल प्रीत
- फोटो : इंस्टाग्राम: saraalikhan95, rhea_chakraborty, rakulpreet
सुशांत सिंह केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही NCB के रडार पर बॉलीवुड के बड़े नाम आ गए हैं। रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा का नाम लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।