{"_id":"5c2da468bdec2257043b8642","slug":"here-s-how-kangana-ranaut-reacted-to-rani-mukerji-s-statement-on-me-too","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना ने मीटू पर रखी अपनी राय कहा, 'लड़कियों को लक्ष्मीबाई बनने की जरुरत है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना ने मीटू पर रखी अपनी राय कहा, 'लड़कियों को लक्ष्मीबाई बनने की जरुरत है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
kangana ranaut
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नए साल के पहले हफ्ते में एक बार फिर से बॉलीवुड में मीटू को लेकर लोग अपनी- अपनी राय रख रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने मीटू पर अपनी राय रखी थी। जिस पर उनको काफी आलोचनाओं का समाना करना पड़ा। दीपिका से लेकर आलिया हर किसी ने रानी मुखर्जी के मीटू बयान को गलत बताया। दरअसल एक इंटरव्यू में रानी मुखर्जी ने मीटू को लेकर कहा है, सेल्फ डिफेंस बेहद जरूरी है। लड़कियों को खुद का बचाव करना आना चाहिए। इसमें मार्शल आर्ट काफी अहम है। जिस पर रानी की हर जगह निंदा हो रही है।
2 of 4
kangana ranaut
वहीं बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने रानी के बयान पर अपनी राय रखी है। कंगना ने कहा है कि, जो लोग हकीकत में सहायता या किसी प्रकार की मदद चाहते हैं, हमें उनका साथ देना चाहिए। आज हमें सश्क्त होने की जरुरत है, लेकिन हमारे समाज में कोई लड़की रानी लक्ष्मीबाई जैसा साहसी काम कर रही है, तो हमें उसका सम्मान करना चाहिए।
3 of 4
KANGANA
इसके साथ ही अगर हमारी सोसाइटी हमें उनके जैसी हिम्मती लड़कियां दे सकती है तो हमें इस पर कोई एतराज नहीं होना चाहिए। अपने साथ हुए शोषण के बारे में बात करते हुए कंगना कहती हैं, जब मैं 16 साल की थी तब मैंने पहली एफआईआर फाइल की थी। कोई भी व्यक्ति जो अपने हक के लिए खड़ा हो रहा है हमें उसका सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kangana ranaut
कंगना आगे कहती हैं, जिन लोगों को सशक्तिकरण की जरुरत है उनको पहले खुद सशक्त होना होगा। लेकिन हर किसी के लिए यह जरुरी नहीं है। वहीं हमारे समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो समाज को ताकत देने का काम करते हैं। कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर देखने के बाद ये कहा जा रहा है कि कंगना ने महफिल ही लूट ली है। इस फिल्म से कंगना ने डायरेक्शन में कदम रखा है और भविष्य में कई फिल्में डायरेक्ट करने की उम्मीद रखती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।