सब्सक्राइब करें

ब्वॉयफ्रेंड के साथ राजामौली के बेटे की शादी में पहुंचीं सुष्मिता सेन, 'बाहुबली' संग दिए पोज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 03 Jan 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
sushmita sen and prabhas attend baahubali director rajamouli son wedding
sushmita sen, prabhas - फोटो : instagram

बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली के बेटे कार्तिकेय की शादी जयपुर में रॉयल अंदाज में हुई। इस दौरान साउथ और बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें राजामौली जमकर डांस करते नजर आए। साथ ही बाहुबली के प्रभास और राणा डुग्गुबती समेत दूसरे एक्टर्स ने भी खूब ठुमके लगाए।

Trending Videos
sushmita sen and prabhas attend baahubali director rajamouli son wedding
sushmita sen - फोटो : instagram

राजामौली के बेटे की शादी में मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचीं। सुष्मिता सेन के माता-पिता, दोनों बेटियां उनके साथ थीं लेकिन सभी की निगाहें सुष्मिता के ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल पर टिकी रहीं। सुष्मिता ने भी शादी की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushmita sen and prabhas attend baahubali director rajamouli son wedding
sushmita sen - फोटो : instagram

सुष्मिता सेन के साथ बाहुबली यानी प्रभास भी साथ दिखे। प्रभास और सुष्मिता ने साथ में पोज दिया। दरअसल, शादी में प्रभास राजामौली के गेस्ट बनकर पहुंचे थे तो वहीं सुष्मिता सेन दुल्हन यानी पूजा प्रसाद की ओर से पहुंची थीं। बता दें कि पूजा प्रसाद रिश्ते में सुष्मिता की बहन (कजिन) लगती हैं। ऐसे में सुष्मिता ने ये फैमिली फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

😍😍 #Prabhas With @sushmitasen47 #PrabhasRajuUppalapati #DarlingPrabhas #Rebelstar #Sskwedding #bangaramsaysss

A post shared by Filmy Focus (@filmyfocus) on

sushmita sen and prabhas attend baahubali director rajamouli son wedding
sushmita sen - फोटो : instagram

ब्लू कलर के सूट में जहां प्रभास खूब जंच रहे थे तो वहीं सुष्मिता की सुंदरता के आगे सभी फीके नजर आए। इससे पहले कार्तिकेय की शादी 30 दिसंबर को जयपुर में रॉयल तरीके से हुईं । कार्तिकेय और पूजा ने दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से सात फेरे लिए । 

विज्ञापन
sushmita sen and prabhas attend baahubali director rajamouli son wedding
sushmita sen - फोटो : instagram

इसके अलावा प्रभास के साथ अनुष्का शेट्टी का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में अनुष्का और प्रभास साथ में खड़े नजर आ रहे हैं । अनुष्का, प्रभास से कुछ कह रही हैं और वो उनकी बात सुन हंस रहे हैं । ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed