फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हीरोइन' से लेकर 'द डर्टी पिक्चर' तक, जब इन पांच फिल्मों में दिखी बॉलीवुड की काली सच्चाई

Sat, 12 Dec 2020 06:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 12 Dec 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Heroine page 3 fashion luck by chance and the dirty picture these films has revealed the dark side of bollywood film industry
हीरोइन, द डर्टी पिक्चर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में कई तरह की फिल्में देखने को मिलती हैं। बहुत सी फिल्मों की कहानी काल्पनिक होती है तो कुछ सच्ची घटना पर आधारित होती हैं। कुछ फिल्में किसी गंभीर मुद्दे पर भी आधारित होती हैं। उन्हीं में से एक ग्लैमरस और उसकी दुनिया से जुड़े सितारों की भी कहानी रही हैं। बॉलीवुड की कई फिल्में हैं जिनमें ग्लैमरस के काले सच और उससे जुड़े सितारों की जिदंगी को दिखाया गया है। एक नजर ऐसी ही फिल्मों पर...

Heroine page 3 fashion luck by chance and the dirty picture these films has revealed the dark side of bollywood film industry
हीरोइन - फोटो : file photo

फिल्म- हीरोइन
इस फिल्म में करीना कपूर, अर्जुन रामपाल और रणदीप हुड्डा सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी फिल्म हीरोइन एक ऐसी लड़की की जिदंगी को बयां करती हो जो हीरोइन बन तो जाती है लेकिन सफलता के शिखर पर पहुंचकर वापस जमीन पर गिर जाती है। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड के काले सच को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म हीरोइन साल 2012 में रिलीज हुई थी। 

Heroine page 3 fashion luck by chance and the dirty picture these films has revealed the dark side of bollywood film industry
पेज 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म- पेज 3
यह फिल्म भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की काली सच्चाई को दर्शाती है। इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, अतुल कुलकर्णी और बोमन ईरानी सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में लोगों के चेहरे की पीछे की सच्चाई को दिखाया गया है। फिल्म पेज 3 साल 2005 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन मधुर भंडारकर ने किया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heroine page 3 fashion luck by chance and the dirty picture these films has revealed the dark side of bollywood film industry
लक बाय चांस - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- लक बाय चांस
इस फिल्म में फरहान अख्तर, कोंकणा सेन शर्मा, जूही चावला और डिंपल कपाड़िया सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म लक बाय चांस एक ऐसे शख्स की कहानी को दर्शाती है जो महत्वाकांक्षी है और बॉलीवुड में बड़ा आदमी बनाना चाहता है। वह इंस्डट्री में स्टारडम तो हासिल कर लेता है, लेकिन अपने दोस्तों और मोहब्बत को खो बैठता है। शोरहत के जाल में फंसकर गलत फैसला ले लेता है। लक बाय चांस साल 2009 में आई थी।  

विज्ञापन
Heroine page 3 fashion luck by chance and the dirty picture these films has revealed the dark side of bollywood film industry
द डर्टी पिक्चर - फोटो : file photo

फिल्म- द डर्टी पिक्चर
यूं तो यह फिल्म साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सिल्क स्मिता की जिंदगी से प्रेरित है, लेकिन इस फिल्म के जरिए भी फिल्म इंडस्ट्री की काली सच्चाई को दिखाया गया है। इस फिल्म में विद्या बालन, इमरान हाशमी, तुषार कपूर और नसीरुद्दीन शाह सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। सिल्क स्मिता के किरदार के लिए विद्या बालन को नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। फिल्म द डर्टी पिक्चर साल 201 में आई थी। 

पढ़ें: हनीमून पर शौहर के साथ बर्फबारी के मजे लेती नजर आईं सना खान, रोमांटिक तस्वीरें हो रहीं वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed