फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधी रात को सिद्धार्थ का जन्मदिन मनाने पहुंची शहनाज, वीडियो साझा कर बोलीं- 'हैप्पी बर्थडे'

Sat, 12 Dec 2020 06:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 12 Dec 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Shehnaaz Kaur Gill Wished Siddharth Shukla On His Birthday With Cute Video
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल - फोटो : Instagram

बिग बॉस 13 के विनर रहे अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला आज (12 दिसंबर) को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिद्धार्थ के जन्मदिन के मौके पर उन्हें उनके फैंस और उनके को-एक्टर्स विश कर रहे हैं। लेकिन इन सभी के विशेज के बीच जिसकी चर्चा हो रही है वो विश है बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंस रहीं शहनाज कौर की।

Shehnaaz Kaur Gill Wished Siddharth Shukla On His Birthday With Cute Video
Siddharth Shukla and Shehnaz - फोटो : twitter

शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी को फैंस ने पहली बार बिग बॉस में ही देखा था। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है। इनके फैंस को इन दोनों को एक साथ देखना काफी पसंद है। ऐसे में सिद्धार्थ के जन्मदिन पर शहनाज ने उन्हें खासतौर पर विश करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Shehnaaz Kaur Gill Wished Siddharth Shukla On His Birthday With Cute Video
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram: @shehnaazgill @realsidharthshukla

शहनाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शहनाज के साथ सिद्धार्थ भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में शहनाज हंसते हुए कह रही हैं, 'हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ।' सिद्धार्थ वीडियो में थोड़े कंफ्यूज्ड नजर आते हैं। फिर शहनाज को रिप्लाई करते हुए कहते है, 'ओके... अच्छा ऐसा है क्या, सही है... थैंक यू'। इस पर शहनाज भी उन्हें 'ओके' कह देती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaaz Kaur Gill Wished Siddharth Shukla On His Birthday With Cute Video
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल - फोटो : Social Media

वीडियो को साझा करते हुए शहनाज ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टू यू सिद्धार्थ शुक्ला'। इस वीडियो को शहनाज और सिद्धार्थ के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सिद्धार्थ और शहनाज दोनों ही बहुत क्यूट नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Shehnaaz Kaur Gill Wished Siddharth Shukla On His Birthday With Cute Video
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी ने बिग बॉस 13 में भी खूब धमाल मचाया था। इस दौरान ट्विटर पर #sidnaz भी खूब ट्रेंड करता रहता था। बिग बॉस के बाद दोनों को स्क्रीन पर साथ में पहली बार 'भुला दूंगा' गाने में देखा गया था। वहीं हाल ही में टोनी कक्कड़ के 'शोना शोना' में भी देखा गया। दोनों के इस गाने को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

पढ़ें: 25 साल से सलमान खान के साथ साए की तरह रह रहे हैं शेरा, जानें उनके बारे में खास बातें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed