फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Advance Booking: ‘हीरोपंती 2’ और ‘रनवे 34’ से आगे निकली ‘आचार्य’, हिंदी फिल्मों पर फिर भारी पड़ा साउथ सिनेमा

Wed, 27 Apr 2022 01:28 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 27 Apr 2022 01:28 PM IST
विज्ञापन
Heropanti 2 Advance Booking Runway 34 Acharya Jana Gana Mana Saade Aale Memory Tiger Shroff Ajay Devgn
runway 34, acharya, heropanti 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मई महीने के पहले इतवार को चांद दिखा तो ईद 2 मई को और नहीं दिखा तो 3 मई को पूरी दुनिया में मनाई जानी है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस बार हिंदी फिल्मों की रौनक ईद पर कुछ खास नजर नहीं आ रही। ईद का फायदा उठाने के लिए इस शुक्रवार को पूरे देश की अलग अलग भाषाओं में करीब 19 फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें से अधिकतर की एडवांस बुकिंग भी खुल चुकी है। एडवांस बुकिंग को अगर फिल्म के कारोबार का शुरुआती पैमाना माना जाए तो फिर एक बार साउथ का सिनेमा हिंदी सिनेमा पर भारी पड़ता दिख रहा है। ईद पर रिलीज होने के लिए कतार में लगी फिल्मों में जिन फिल्मों की एडवांस बुकिंग खुल चुकी है, उनमें तेलुगू सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘आचार्य’ नंबर वन पर है। टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ का उत्तर भारत में बुरा हाल है। और, अजय देवगन की फिल्म ‘रनवे34’ के बारे में अभी शुरुआती आंकड़े तक बताने से सिनेमाघर वाले डर रहे हैं।

Heropanti 2 Advance Booking Runway 34 Acharya Jana Gana Mana Saade Aale Memory Tiger Shroff Ajay Devgn
heropanti 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘बच्चन पांडे’ के बाद ‘हीरोपंती 2’ इस बार की ईद हिंदी सिनेमा के लिए बहुत भारी पड़ती दिख रही है। प्रोड्यूसर नंबर वन का तमगा पाने के लिए बेकरार निर्माता साजिद नाडियाडवाला की ‘बच्चन पांडे’ के बाद लगातार दूसरी फिल्म ‘हीरोपंती 2’ बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा दिखाती नहीं दिख रही है। फिल्म के ट्रेलर की हिंदी फिल्म जगत में काफी आलोचना हुई है। फिल्म के गाने भी खास लोगों को भा नहीं रहे। फिल्म का ट्रेलर देखने वाले लोग कहते हैं कि टाइगर श्रॉफ के पास कुछ नया दिखाने को बचा नहीं है। उनके गानों और एक्शन सीन्स में भी एक जैसे दिखने लगे हैं। वह हॉलीवुड फिल्मों की स्टंट नकल करते हैं, ये बात वह खुद मान चुके हैं और हॉलीवुड फिल्में पहले ही देख चुके युवाओं में इसी के चलते उनकी ब्रांड वैल्यू भी लगातार नीचे आती जा रही है।

Heropanti 2 Advance Booking Runway 34 Acharya Jana Gana Mana Saade Aale Memory Tiger Shroff Ajay Devgn
Heropanti 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली एनसीआर में हवा ही नहीं फिल्म ‘हीरोपंती 2’ की एडवांस बुकिंग के बुधवार दोपहर तक मिले आंकड़ों के मुताबिक फिल्म तमाम एड़ी चोटी का जोर लगाकर भी 50 लाख रुपये तक बमुश्किल पहुंच पा रही है। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तो कुल उपलब्ध सीटों में से छह फीसदी सीटें भी बिकती नजर नहीं आ रहीं। हां, टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म गुजरात में खासा आकर्षण बना पा रही है। अहमदाबाद, वडोदरा और गांधीनगर में ‘हीरोपंती’ की 15 से 27 फीसदी तक सीटें बिकी दिख रह हैं। महाराष्ट्र के नासिक में ये बिक्री 56 फीसदी तक पहुंच रही है, लेकिन वहां सिनेमाघरों की तादाद ही बहुत सीमित है। मुंबई के दर्शकों के बीच भी ‘हीरोपंती 2’ ज्यादा असर नहीं दिखा रही। यहां बुधवार सुबह तक करीब 17 फीसदी सीटों की एडवांस बुकिंग हो पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heropanti 2 Advance Booking Runway 34 Acharya Jana Gana Mana Saade Aale Memory Tiger Shroff Ajay Devgn
acharya - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘आचार्य’ की धमाकेदार एडवांस बुकिंग ईद की छुट्टियों पर रविवार के बाद आगे खिंचने वाला वीकएंड तेलुगू फिल्म ‘आचार्य’ को खासी मदद करता दिख रहा है। इस गुरुवार व शुक्रवार रिलीज हो रही 19 भारतीय फिल्मों में से इसी फिल्म की एडवांस  बुकिंग करोड़ों में होती दिख रही है। बुधवार की सुबह तक राम चरण, चिरंजीवी, अनुष्का शेट्टी जैसे सितारों की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 2.30 करोड़ रुपये से ऊपर हो चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग में अभी और जोर आने की उम्मीद है। राम चरण की इससे पहले रिलीज हुई पिछली फिल्म ‘आर आर आर’ भी सुपरहिट रही है और इस फिल्म के भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग लेने के आसार बनते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Heropanti 2 Advance Booking Runway 34 Acharya Jana Gana Mana Saade Aale Memory Tiger Shroff Ajay Devgn
चंद्रमुखी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘चंद्रमुखी’ पर भी लगी निगाहें इस हफ्ते हिंदी में ‘हीरोपंती 2’ और ‘रनवे’ के अलावा अंग्रेजी में लियाम नीसन की फिल्म ‘मेमोरी’ भी रिलीज हो रही है। पंजाबी सिनेमा को दिवंगत अभिनेता दीप सिद्धू की आखिरी फिल्म ‘साडे आले’ से बड़ी उम्मीदें हैं। तेलुगू में राम चरण की फिल्म ‘आचार्य’ ने पहले से ही लीड ले रखी है। तेलुगू में कुल पांच फिल्में इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं। तमिल में भी दो फिल्में इस हफ्ते रिलीज होंगी। मराठी सिनेमा में इस हफ्ते अमृता खानविलकर और आदिनाथ कोठारे की चर्चित फिल्म ‘चंद्रमुखी’ रिलीज होने जा रही है। मलयालम सिनेमा को पसंद करने वालों की निगाहें इस हफ्ते रिलीज हो रही पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘जन गण मन’ पर टिकी हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed