फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heropanti 2: फिल्म रिलीज होने से पहले भगवान के दर पर पहुंचे टाइगर श्रॉफ-तारा सुतारिया, क्या मिलेगा आशीर्वाद?

Wed, 27 Apr 2022 07:49 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 27 Apr 2022 07:49 PM IST
विज्ञापन
Heropanti 2 fame Tiger Shroff and Tara Sutaria visits mahim dargah ahead of film release
टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया - फोटो : social media

बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ इस समय अपनी फिल्म 'हीरोपंती 2' को लेकर चर्चाओं में हैं। टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया अपनी आगामी फिल्म 'हीरोपंती 2' का लगातार प्रचार कर रहे हैं। अहमद खान द्वारा निर्देशित  इस एक्शन फिल्म को साजिद नाडियाडवाला द्वारा समर्थित किया जा रहा है और टीम ने फिल्म के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म के गाने भी खूब धमाल मचा रहे हैं और अब जब फिल्म के रिलीज होने में सिर्फ दो दिन बचे हैं, ऐसे में फिल्म की स्टार कास्ट आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई स्थित एक दरगाह पर पहुंचे।

Heropanti 2 fame Tiger Shroff and Tara Sutaria visits mahim dargah ahead of film release
टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया - फोटो : social media

अपनी की रिलीज से दो दिन पहले आज दोपहर यानी 27 अप्रैल को टाइगर और तारा को एक साथ क्लिक किया गया। वह अपनी आने वाली फिल्म के लिए आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई स्थित 'माहिम दरगाह' पहुंचे। टाइगर को गुलाबी रंग का कुर्ता पहने देखा गया, जबकि तारा ने व्हाइट और गोल्डन कलर का सूट पहना था। जहां एक तरफ टाइगर ने अपना सिर रुमाल से ढक रखा था, वहीं तारा ने अपने सिर पर दुपट्टा ओढ़ा हुआ था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Heropanti 2 fame Tiger Shroff and Tara Sutaria visits mahim dargah ahead of film release
टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया - फोटो : social media

दरगाह पर मत्था टेकने के बाद टाइगर और तारा दक्षिण मुंबई के 'बाबुलनाथ मंदिर' में भी गए। बता दें कि अपनी हर फिल्म रिलीज से पहले टाइगर धार्मिक स्थान पर सिर झुकाने जाते ही हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heropanti 2 fame Tiger Shroff and Tara Sutaria visits mahim dargah ahead of film release
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ और साजिद नाडियाडवाला की यह फिल्म 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। टाइगर श्रॉफ अपनी इस नई एक्शन फिल्म के साथ सभी का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में टाइगर के अलावा तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिका में हैं। अहमद खान द्वारा निर्देशित, हीरोपंती 2 को रजत अरोड़ा ने लिखा है और इसे संगीत एआर रहमान ने दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed