फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood V/S South: अजय देवगन के जवाब पर किच्चा सुदीप ने दी सफाई, बोले- मेरी बात को अलग तरीके से पेश किया गया 

Wed, 27 Apr 2022 07:35 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 27 Apr 2022 07:35 PM IST
विज्ञापन
bollywood vs south films  kicha sudeep clarified on Ajay Devgan reply kiccha sudeep statement about national language hindi
अजय देवगन, किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ की फिल्मों को अब हिंदी बेल्ट के लोग में तेजी से पसंद कर रहे हैं। इसी बीच साउथ और बॉलीवुड के बीच भाषा की जंग छिड़ गई है। हाल ही में साउथ के स्टार किच्चा सुदीप के 'हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं है' वाले बयान पर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी थी। उनके बयान के बाद अब किच्चा सुदीप ने अजय देवगन को जवाब दिया है। 

bollywood vs south films  kicha sudeep clarified on Ajay Devgan reply kiccha sudeep statement about national language hindi
अजय देवगन, किच्चा सुदीप - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए किच्चा सुदीप ने कहा- सर, अनुवाद और व्याख्या दो अलग दृष्टिकोंण हैं। पूरे मामले को जाने बिना रिएक्ट करने का कारण मायने रखता है। मैं आपको दोष नहीं दे रहा हूं @अजय देवगन। सर, अगर आपने किसी क्रियेटिव कारण से मुझे लेकर ट्वीट किया होता तो मेरे लिए वह शायद खुशी का पल होता। प्यार और सम्मान। 

bollywood vs south films  kicha sudeep clarified on Ajay Devgan reply kiccha sudeep statement about national language hindi
अजय देवगन, किच्चा सुदीप - फोटो : social media

अजय देवगन के जवाब पर किच्चा सुदीप ने कमेंट किया, 'सर, मैंने जिस संबंध में बात कही है मुझे लगता है मेरी उस बात को बहुत अलग तरीके से पेश किया गया है। शायद मैं अपनी बात को बेहतर ढंग से आपके सामने तभी रख सकता हूं, जब मैं आपसे मिलूंगा। मैं किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था। न ही मेरा इरादा किसी को उत्तेजित करना या फिर किसी विवाद को बढ़ावा देना है। मैं ऐसा क्यों करूंगा सर।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood vs south films  kicha sudeep clarified on Ajay Devgan reply kiccha sudeep statement about national language hindi
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

किच्चा सुदीप ने आगे लिखा, 'मैं अपने देश की हर भाषा की इज्जत करता हूं। इस टॉपिक को अब मैं आगे नहीं बढ़ाना चाहता। मैं चाहता हूं कि यह यहीं खत्म हो जाए। जैसा कि मैंने कहा कि मेरे कहने का मतलब वह नहीं था, जो समझा जा रहा है। उम्मीद करता हूं कि आपसे मैं जल्द ही मिलूंगा।"

विज्ञापन
bollywood vs south films  kicha sudeep clarified on Ajay Devgan reply kiccha sudeep statement about national language hindi
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

किच्चा सुदीप के बयान 'हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं है' पर अजय देवगन ने जवाब दिया था। अजय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'किच्चा सुदीप मेरे भाई आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यों रिलीज करते हो? हिंदी हमारी मातृभाषा राष्ट्रभाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जन गण मन।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed