फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mishan Impossible: तापसी पन्नू की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल' का क्या है 'केजीएफ' और 'आरआरआर' कनेक्शन? यहां समझें पूरा माजरा

Wed, 27 Apr 2022 06:59 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 27 Apr 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
Mishan Impossible Movie connection on Taapsee Pannu Upcoming film story with kgf and rrr
kgf, mishan impossible, rrr - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू ने साउथ इंडस्ट्री में शानदार काम करने के बाद ही बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन अब वह फिर से साउथ इंडस्ट्री का रुख कर चुकी हैं। उनकी फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल' 1 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म तेलुगू भाषा में थी और इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया। ऐसे में तेलुगू भाषा के दर्शक अच्छे से जानते हैं कि इस फिल्म में 'आरआरआर' और 'केजीएफ' का नाम काफी सुनने को मिला है। हालांकि, फिल्म हिंदी में नहीं आई। ऐसे में आज हम आपको तापसी पन्नू की इस फिल्म का 'आरआरआर' और 'केजीएफ' से कनेक्शन के बारे में बताते हैं, जो काफी मजेदार है। 

Mishan Impossible Movie connection on Taapsee Pannu Upcoming film story with kgf and rrr
mishan impossible - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म का 'आरआरआर' और 'केजीएफ' से कनेक्शन जानने से पहले आपको इसकी कहानी के बारे में बताते हैं। 'मिशम इंपॉसिबल' एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें तापसी पन्नू धाकड़ जर्नलिस्ट के अवतार में नजर आई हैं। वह खोजी पत्रकार होती हैं। फिल्म में तीन बच्चों की कहानी भी है, जो बिहार के रहने वाले हैं लेकिन वह अच्छी जिंदगी जीने के लिए अपने घर से भाग जाते हैं। इसी बीच उन्हें दाऊद इब्राहिम को पकड़ने के बाद मिलने वाले इनाम के बारे में पता चलता है और फिर तीनों बच्चे निकल पड़ते हैं दाऊद को पकड़ने। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब यह तीनों चाइल्ड ट्रैफिकिंग में फंस जाते हैं और फिर इनकी मसीहा बनती हैं तापसी पन्नू।     

Mishan Impossible Movie connection on Taapsee Pannu Upcoming film story with kgf and rrr
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले जानें आरआरआर का कलेक्शन
'मिशन इंपॉसिबल' में थ्रिलर के साथ-साथ कॉमेडी भी परोसी गई है और कॉमेडी की जिम्मेदारी फिल्म में नजर आ रहे तीनों बच्चों की है। तीनों ने ऐसे-ऐसे डायलॉग बोले हैं, जो लोगों को हंसाने के लिए काफी है। इतना ही नहीं, इन तीनों के नाम भी काफी मजेदार है। तीनों लड़कों में एक का नाम रघुपति, दूसरे का नाम राघव और तीसरे का नाम राजाराम होता है। यानी तीनों को मिलाकर 'आरआरआर' बनता है। इतना नहीं, तापसी पन्नू के सामने भी ये बच्चे खुद को सुपरहीरो की तरह ही परिचित करते हैं। तीनों में से एक तापसी पन्नू को कहता है कि कैप्टन अमेरिका, हल्क, आयरन मैन यह सब फिक्शनल कैरेक्टर हैं लेकिन रघुपति राघव राजाराम ऑरिजिनल है।  
  

विज्ञापन
विज्ञापन
Mishan Impossible Movie connection on Taapsee Pannu Upcoming film story with kgf and rrr
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब बारी 'केजीएफ' की
फिल्म में रघुपति, राघव और राजाराम के जरिए बार-बार 'आरआरआर' का नाम सुनने को मिलता है लेकिन इसी बीच एक बार 'केजीएफ' की भी एंट्री होती है, जिससे दर्शक काफी एक्साइडेट हो जाते हैं। फिल्म में एक सीन आता है, जिसकी झलक ट्रेलर में भी देखने को मिली थी। जब रघुपति, राघव और राजा राम एक व्यक्ति के सामने अपना नाम बताते हैं, तो वह भी डॉन की तरह खुद की केजीएफ के रूप में इंट्रोड्यूज करता है। वह अपना नाम खलील (Khaleel) जिलानी (Gilaani) फारूक (Farooq) बताता है यानी केजीएफ। इस सीन से साफ है कि पूरी फिल्म में 'केजीएफ' और 'आरआरआर' के नाम को खूब भुनाने की कोशिश की है।  

विज्ञापन
Mishan Impossible Movie connection on Taapsee Pannu Upcoming film story with kgf and rrr
केजीएफ चैप्टर 2, आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर 'केजीएफ' और 'आरआरआर' का धमाल
'केजीएफ' और 'आरआरआर' बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट फिल्में हैं, जिनकी कमाई ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 24 मार्च को रिलीज हुई 'आरआरआर' तेलुगू के अलावा कई भाषाओं में रिलीज हुई। इस फिल्म की कमाई भी छप्पड़ फाड़ रही। फिल्म का नाम 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। 'आरआरआर' का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन  लगभग 1100 के आसपास रहा है। 

'केजीएफ' की बात करें तो फिल्म के दो पार्ट रिलीज हो गए हैं और अब फैंस के बीच इस फिल्म के तीसरे पार्ट की डिमांड है। पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुआ, जिसने यश को पैन इंडिया स्टार बनाया। 'केजीएफ चैप्टर 2' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में ही 900 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed