{"_id":"626941c73d184f79224478e3","slug":"aayush-sharma-enter-in-salman-khan-film-kabhi-eid-kabhi-diwali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kbhi Eid Kabhi Diwali: 'अंतिम' के बाद 'ईद-दिवाली' भी साथ मनाएंगे सलमान और आयुष शर्मा, दूसरी बार बड़े पर्दे पर दिखेगी जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kbhi Eid Kabhi Diwali: 'अंतिम' के बाद 'ईद-दिवाली' भी साथ मनाएंगे सलमान और आयुष शर्मा, दूसरी बार बड़े पर्दे पर दिखेगी जोड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 27 Apr 2022 06:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान संग दूसरी बार स्क्रीन शेयर करेंगे आयुष शर्मा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान को ईद पर फिल्म रिलीज के लिए जाना जाता है। हालांकि इस बार उनकी फिल्म का नाम ही कभी ईद कभी दीवाली है। साजिद नाडियाडवाला अभिनीत इस फिल्म में अब सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की एंट्री भी हो चुकी है। बता दें कि आयुष शर्मा की शादी सलमान की बहन अर्पिता खान के साथ हुई है। ये दूसरी बार होगा जब आयुष और सलमान एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इससे पहले ये जोड़ी अंतिम द फाइनल ट्रुथ में साथ नजर आई थी।
2 of 4
सलमान खान, साजिद नाडियावाला
- फोटो : twitter
सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' का साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं तो वहीं इसके निर्देशन की कमान फरहाद सामजी ने संभाली है। वैसे तो भाईजान अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वह अपने दर्शकों को गुदगुदाने वाले हैं। आपको बता दें कि सलमान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' एक कॉमेडी ड्रामा है।
3 of 4
आयुष शर्मा, सलमान खान
- फोटो : File Pic
इस किरदार में नजर आएंगे आयुष शर्मा
खबरों के मुताबिक, फिल्म कभी ईद कभी दीवाली में आयुष शर्मा उनके भाई के किरदार में नजर आने वाले हैं तो वहीं सलमान के अपोजिट एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अभिनेता सलमान खान।
- फोटो : Social Media
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान अपनी फिल्म को स्पेशल मौके पर रिलीज करने वाले हैं। उनकी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' को न्यू ईयर के मौके पर 30 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। यानी यह फिल्म आने वाले साल में दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने को तैयार है। इस तरह से जाते हुए साल को बाय-बाय और नए साल का स्वागत 'कभी ईद कभी दीवाली' के साथ होने वाला है। फिल्म रिलीज की जानकारी नाडियाडवाला ग्रैंडसन की तरफ से दी गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।