फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajay Devgn: 'हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी', किच्चा सुदीप के बयान पर अजय देवगन का पलटवार

Wed, 27 Apr 2022 06:45 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 27 Apr 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Bollywood vs South Films ajay devgn reacts to kannad star kiccha sudeep statement about national language hindi
Ajay Devgn - फोटो : Amar Ujala

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के बीच दर्शकों को लुभाने की जंग छिड़ी हुई है। वहीं, हाल ही में साउथ के स्टार किच्चा सुदीप के राष्ट्रभाषा पर दिए बयान पर बहस शुरू हो गई है। 'केजीएफ: चैप्टर 2' की जबरदस्त सफलता के बाद किच्चा सुदीप ने कहा था कि हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं है। इसी बयान पर बवाल खड़ा हो गया था। अब इस पर बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मामले में सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा किए हैं।

Bollywood vs South Films ajay devgn reacts to kannad star kiccha sudeep statement about national language hindi
अजय देवगन, किच्चा सुदीप - फोटो : social media

किच्चा के बयान पर विवाद 
'केजीएफ चैप्टर 2' की सक्सेस के बाद किच्चा सुदीप ने ऐसा बयान दिया था, जिससे विवाद खड़ा हो गया था। इस पर सुपरस्टार अजय देवगन ने ट्वीट कर सुदीप से एक सवाल पूछा है। ट्वीट में अजय ने सुदीप को टैग करते हुए पूछा कि अगर हिंदी अब राष्ट्रीय भाषा नहीं है, तो उनकी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में क्यों डब किया जाता है?

Bollywood vs South Films ajay devgn reacts to kannad star kiccha sudeep statement about national language hindi
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

ट्वीट कर पूछा सवाल 
अजय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, "किच्चा सुदीप मेरे भाई आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यों रिलीज करते हो? हिंदी हमारी मातृभाषा राष्ट्रभाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जन गण मन।" अजय ने किच्चा सुदीप को उनके बयान का जवाब हिंदी में ही लिखकर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood vs South Films ajay devgn reacts to kannad star kiccha sudeep statement about national language hindi
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

यह था पूर विवाद
फिल्म 'आर: द डेडलिएस्ट गैंगस्टर एवर' के लॉन्च इवेंट पर कन्नड़ स्टार सुदीप ने कहा था कि बॉलीवुड आज पैन इंडिया फिल्में बना रहा है। उन्होंने इस इवेंट में कहा था, "हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं है। बॉलीवुड इंडस्ट्री अब तेलुगू और तमिल में डबिंग करके सफलता पाने के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। आज हम ऐसी फिल्में बना रहे हैं, जो हर जगह रिलीज हो रही हैं।" इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया और अब अजय देवगन ने भी इस मामले पर अपनी राय साझा की है।

विज्ञापन
Bollywood vs South Films ajay devgn reacts to kannad star kiccha sudeep statement about national language hindi
रनवे 34 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस फिल्म में नजर आएंगे अजय
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन इस समय अपनी आगामी फिल्म 'रनवे 34' के प्रचार में व्यस्त हैं। फिल्म में अजय के अलावा रकुल प्रीत सिंह, अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 29 अप्रैल, 2022 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed