फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heropanti 2 Trailer Out: जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखे टाइगर श्रॉफ, रिलीज हुआ हीरोपंती 2 का ट्रेलर

Sat, 23 Apr 2022 04:48 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 23 Apr 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
heropanti 2 latest Trailer out now laila aka Nawazuddin Siddiqui faded front of tiger shroff action explosion
टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : insta

बॉलीवुड के चार्मिंग और एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ इस वक्त अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। साजिद नाडियाडवाला के साथ एक बार फिर से टाइगर दहाड़ मारने को तैयार हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और इसी बीच मेकर्स ने हीरोपंती 2 का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है और बबलू फिर से लोगों का दिल जीतने को तैयार है। ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

heropanti 2 latest Trailer out now laila aka Nawazuddin Siddiqui faded front of tiger shroff action explosion
हीरोपंती 2 - फोटो : insta

टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी हीरोपंती 2 का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'असली हीरोपंती लोगों को जीतने में है, आ गया है बबलू आप लोगों का दिल जीतने'। फिल्म का ट्रेलर फैंस के साथ सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रहा है। 

heropanti 2 latest Trailer out now laila aka Nawazuddin Siddiqui faded front of tiger shroff action explosion
टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : insta

हीरोपंती 2 के ट्रेलर में बबलू यानी टाइगर श्रॉफ एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं, तो वहीं साइबर की दुनिया का बादशाह लैला यानी नवाजुद्दीन सिद्दकी झलक भी दिखाई दी। जहां इस ट्रेलर में इमोशन देखने को मिला हैं तो वहीं जबरदस्त थ्रिलर भी है। ट्रेलर में बबलू के गुस्से, दर्द और जुनून को दिखाया गया है। ट्रेलर काफी धमाकेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
heropanti 2 latest Trailer out now laila aka Nawazuddin Siddiqui faded front of tiger shroff action explosion
हीरोपंती 2 - फोटो : insta

साइबर क्राइम की दुनिया को उजागर करती है हीरोपंती 2
बात करें फिल्म की हीरोपंती में जहां एक लव स्टोरी दिखाई गई थी, वहीं हीरोपंती 2 की कहानी साइबर क्राइम पर आधारित है। दुनिया में हो रहे साइबर क्राइम के पीछे लैला यानी नवाजुद्दीन सिद्दीकी का हाथ है, जिसे रोकने के लिए बबलू उसके सामने है। फिल्म में अभिनेत्री अमृता सिंह टाइगर श्रॉफ की मां के किरदार में दिखाई दे रही हैं। यहां देखें ट्रेलर....

View this post on Instagram

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed