सब्सक्राइब करें

Bold Films: बोल्डनेस की हद पार होने पर सेंसर बोर्ड ने बैन की थीं ये फिल्में, जानें कैसे हो सकते हैं इनके दीदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 27 Mar 2023 09:48 AM IST
विज्ञापन
hese Movies Are Banned By Censor Board Then Directors Release Them On Youtube From Paanch To Unfreedom
बॉलीवुड फिल्म - फोटो : social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री फिल्म चाहे कोई भी हो उसे सेंसर बोर्ड के कठिन पड़ाव से हो कर गुजरना पड़ता है। ऐसे में कई फिल्में ऐसी होती है जो इस पड़ाव को पास कर लेती हैं, लेकिन दूसरी तरफ कई ऐसी फिल्में भी होती हैं, जिन पर सेंसर बोर्ड प्रतिबंध भी लगा देता है। लगभग हर फिल्म में सेंसर बोर्ड की कैंची चल ही जाती है। कई बार हमारे निर्माता सेंसर बोर्ड के आगे कुछ ऐसा भी परोस देते हैं, जिसे पास करना उनके लिए भी मुश्किल हो जाता है। इस हालात में सेंसर बोर्ड उन फिल्मों पर प्रतिबंध लगा देता है और वे रिलीज नहीं होती है। इस परिस्थिति में निर्माता उन फिल्मों को यूट्यूब पर रिलीज करते हैं। तो चलते जानते हैं वे कौन से फिल्में, जो सेंसर बोर्ड की लाल झंडी के बाद यूट्यूब पर रिलीज हुई हैं।

Trending Videos
hese Movies Are Banned By Censor Board Then Directors Release Them On Youtube From Paanch To Unfreedom
अनफ्रीडम - फोटो : social media

अनफ्रीडम

फिल्मी जगत आज हर मायनों में आगे बढ़ रहा है। अब निर्देशक उन विषयों को फिल्मों के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं, जिन पर अक्सर ऑडियंस का ध्यान नहीं जाता है। ऐसी ही एक फिल्म है अनफ्रीडम। यह फिल्म समलैंगिकता पर आधारित है, जिसमें दो लड़कियों के संबंधों को दिखाया गया है। इस फिल्म में ऐसे सीन्स हैं, जिन्हें परिवार के साथ बैठ कर नहीं देखा जा सकता है। इस फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया है। हालांकि आप इस फिल्म को यूट्यूब पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
hese Movies Are Banned By Censor Board Then Directors Release Them On Youtube From Paanch To Unfreedom
कामसूत्र 3डी - फोटो : social media

कामसूत्र 3डी

फिल्म कामसूत्र 3 डी साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सेक्स सीन्स की इतनी भरमार थी कि सेंसर बोर्ड ने भी इसे रिलीज करने से मना कर दिया। इस फिल्म को रुपेश पॉल ने डायरेक्ट किया था। सेंसर बोर्ड का कहना था कि यह फिल्म दर्शकों के लिए अश्लील साबित होगी। इसलिए इस फिल्म को बाद में  यू ट्यूब पर रिलीज किया गया।

hese Movies Are Banned By Censor Board Then Directors Release Them On Youtube From Paanch To Unfreedom
उर्फ प्रोफेसर - फोटो : social media

उर्फ प्रोफेसर

फिल्म उर्फ प्रोफेसर पर भी सेंसर बोर्ड प्रतिबंध लगा चुका है। इस फिल्म में वल्गर कंटेंट और खराब लैंग्वेज की वजह से बैन हो चुकी है। यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी, लेकिन खराब स्टोरी और सीन की वजह से इसे यू ट्यूब पर ही रिलीज किया गया। 

विज्ञापन
hese Movies Are Banned By Censor Board Then Directors Release Them On Youtube From Paanch To Unfreedom
पांच - फोटो : social media

पांच

फिल्म पांच बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित है। अनुराग की इस फिल्म को भी सेंसर बोर्ड के प्रतिबंध झेलना पड़ा था। सेंसर बोर्ड ने यह कह कर इस फिल्म को बैन किया की यह समाज में क्रूरता और खतरा फैलाने का काम करेगी। यह फिल्म 2003 में रिलीज होनी थी, लेकिन सेंसर बोर्ड द्वारा लाल झंडी दिखाने के बाद इसे भी यूट्यूब पर रिलीज किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed