फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रकाश राज के पास नहीं है स्टूडियो को लौटाने के लिए पैसा, अदालत ने दी ये सख्त चेतावनी

Sat, 24 Aug 2019 03:06 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 24 Aug 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
Latest Bollywood News: High Court warning to Prakash Raj over check bounce case
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म तड़का से निर्देशन में डेब्यू करने जा रहे जाने माने फिल्मी विलेन प्रकाश राज इसकी शुरूआत से ही फिल्म के निर्माता जी स्टूडियोज के साथ कानूनी पचड़े में फसे हुए हैं। आए दिन फिल्म को लेकर कोई न कोई नई खबर सामने आती है। खास बात यह है कि प्रकाश राज को एस्सेल ग्रुप के जी स्टूडियोज को 5.88 करोड़ रुपये लौटाने हैं, जिसके लिए उन्होंने बीते अप्रेल के महीने में यह वादा किया था कि 15 जुलाई तक वह यह पैसा लौटा देंगे। पर बीते शुक्रवार के दिन प्रकाश राज 2 करोड़ रुपये का चेक लेकर आए, जिसे लेते हुए हाई कोर्ट ने प्रकाश राज को चेतावनी देते हुए कहा की अगर यह चेक बाउंस हुआ तो उन्हें कोर्ट की अवमानना के लिए दोषी करार किया जाएगा।
Latest Bollywood News: High Court warning to Prakash Raj over check bounce case
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल पूरा मामला एमओयू MOU (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग) वॉयलेशन का है। जी स्टूडियो, एसेल विजन प्रोडक्शन लिमिटेड की सहयोगी कंपनी है, जो 25 जनवरी को मुंबई हाई कोर्ट में यह मामला लेकर पहुंची थी। निर्माता कंपनी जी स्टूडियो ने फिल्म के निर्देशक और हिस्सेदार प्रकाश राज पर फिल्म बनने से पहले साइन हुए एमओयू के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था। 

पढ़ें: भाजपा सांसद ने प्रकाश राज से मांगी माफी, सोशल मीडिया पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
Latest Bollywood News: High Court warning to Prakash Raj over check bounce case
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
60 फीसदी की हिस्सेदार कंपनी जी स्टूडियो ने तब ये कहा है कि फिल्म के निर्देशक प्रकाश राज ने अपने हिस्से के अधिकार में से कुछ हिस्से एक फाइनेंस कंपनी को बेच दिए। जिसके तहत अब अक्षय कम्यूनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड को फिल्म के निगेटिव पर भी अधिकार होगा। वहीं जीतेश वर्मा और समीर दीक्षित ने भी अपने कुछ फीसदी अधिकार एक दूसरी कंपनी स्विस एंटरटेनमेंट को बेच दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Bollywood News: High Court warning to Prakash Raj over check bounce case
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि प्रकाश राज उनके साले जीतेश वर्मा और समीर दीक्षित की कंपनियों की फिल्म में 40 फीसदी की हिस्सेदारी थी। अक्षय कम्यूनिकेशन और स्विस एंटरटेनमेंट ने प्रकाश राज को इन्हीं राइट्स के लिए 4.5 करोड़ रुपये दिए थे।

पढ़ें: Then and Now: 8 साल में कितनी बदली 'सिंघम' स्टारकास्ट, तस्वीरें देखकर नहीं होगा यकीन
विज्ञापन
Latest Bollywood News: High Court warning to Prakash Raj over check bounce case
PRAKASH RAJ - फोटो : file photo
जी स्टडियो के केस दर्ज कराने के बाद प्रकाश राज ने उनका पैसा लौटाने की हामी भरी थी, पर अभी तक वह पैसा नहीं लौटा पाए हैं। इतने दिन बाद भी 2 करोड़ का चेक मिलने पर जी स्टूडियोज ने प्रकाश राज को अगले साल फरवरी तक पैसा लौटाने का समय दे दिया है। लेकिन कोर्ट अनुसार आने वाली 30 अगस्त को एक बार फिर हियेरिंग होगी, जिसमें यह पता किया जाएगा की प्रकाश राज का दिया चेक क्लियर हुआ या नहीं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed