फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अमर अकबर एंथोनी' से DDLJ तक, क्या आपने देखीं फिल्मों में ये मजेदार गलतियां

Wed, 20 May 2020 10:41 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 20 May 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
hilarious Mistakes in Finding Fanny Race 2 Amar Akbar Anthony Hum Apke Hain Kaun DDLJ Bollywood Movies
बॉलीवुड फिल्मों में गलतियां - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना काल में शूटिंग ठप है, ऐसे में दर्शकों को कुछ नया नहीं मिल रहा है। हालांकि जो फिल्में, गाने या वेब सीरीज बनकर तैयार थे, उनको डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर धीरे- धीरे रिलीज किया जा रहा है। दरअसल किसी भी फिल्म के शूट के दौरान कई बारीक चीजों का ध्यान रखना पड़ता है, वरना छोटी छोटी गलतियां दर्शकों के सामने आ जाती हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी ही कुछ पुरानी फिल्मों की छोटी छोटी मजेदार गलतियों को दिखाएंगे। जिनपर शायद आपने पहले कभी ध्यान नहीं दिया होगा।

hilarious Mistakes in Finding Fanny Race 2 Amar Akbar Anthony Hum Apke Hain Kaun DDLJ Bollywood Movies
रेस 2 - फोटो : सोशल मीडिया

रेस 2
सैफ अली खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु और अनिल कपूर स्टारर फिल्म न सिर्फ दर्शकों को पसंद आई थी बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था। लेकिन फिल्म में छोटी छोटी कई गलतियां थीं, जैसे एक सीन में जिसमें सैफ अली खान की पीली कार में धमाका होता है। जब सैफ आते हैं तो कार अलग होती है, वहीं अगले सीन में कार से उतरते ही जब धमाका होता है तो कार बदल गई होती है।

hilarious Mistakes in Finding Fanny Race 2 Amar Akbar Anthony Hum Apke Hain Kaun DDLJ Bollywood Movies
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : सोशल मीडिया

दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे
शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में शुमार है। फिल्म में राज और सिमरन का प्यार सभी को भाया था। लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया की फिल्म के गीत 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' की शुरुआत में काजोल एक हरी घास जैसे खेत के बीच में खड़ी होती हैं लेकिन जैसे ही अगले सीन में शाहरुख दिखते हैं तो काजोल की जगह अपने आप ही बदल जाती है और वो घास के किनारे पर पहुंच जाती हैं और साथ ही पीले फूल भी नजर आने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
hilarious Mistakes in Finding Fanny Race 2 Amar Akbar Anthony Hum Apke Hain Kaun DDLJ Bollywood Movies
फाइंडिंग फैनी - फोटो : सोशल मीडिया

फाइंडिंग फैनी
2014 में फिल्म फाइंडिंग फैनी रिलीज हुई थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में एक सीन में नसीरुद्दीन शाह एक प्लास्टिक की कैन ले जाते नजर आते हैं। लेकिन सीन के चेंज होते ही उस प्लास्टिक कैन का कलर भी बदल जाता है।

विज्ञापन
hilarious Mistakes in Finding Fanny Race 2 Amar Akbar Anthony Hum Apke Hain Kaun DDLJ Bollywood Movies
अमर अकबर एंथोनी - फोटो : सोशल मीडिया

अमर अकबर एंथोनी
1977 में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म अमर अकबर एंथोनी रिलीज हुई थी। फिल्म उस वक्त की सुपरहिट फिल्मों में शुमार है। वहीं आज भी फिल्म को काफी पसंद किया जाता है और सराहा जाता है। फिल्म के एक सीन में तीनों एक्टर्स अपनी मां को खून देते नजर आते हैं। लेकिन इंतहा तो तब हो जाती है जब तीनों बेटे एक साथ ही मां को खून देते दिखते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed