लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी दोनों बेटियों के साथ वक्त बिता रही हैं। सुष्मिता पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी बेटियों के साथ बिताए हुए पल कैमरे में कैद करती हैं और उन्हें फैंस के साथ साझा करती हैं। अब हाल ही में सुष्मिता ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी लव स्टोरी जग जाहिर कर दी है।
लॉकडाउन के बीच सुष्मिता सेन ने लोगों को बताई अपनी 'लव स्टोरी', वीडियो हो रहा वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुष्मिता पिछले काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन फिर भी वो अपने फैंस से दूर नहीं रहती हैं। सुष्मिता सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। साथ ही साथ वो अपनी जिंदगी के बारे में भी बताती रहती हैं कि उनकी जिंदगी में इस समय क्या चल रहा है। हाल फिलहाल में तो वो अपने क्वारंटीन दिनों के बारे में प्रशंसकों को अपडेट दे रही हैं। इसी के चलते उन्होंने एक वीडियो साझा किया है।
सुष्मिता के साझा किए गए वीडियो में उनकी दोनों बेटियां रिनी और अलीशा पियानो बजा रही हैं। वीडियो में अलीशा, रिनी को पियानो बजाना सिखा रही हैं। दोनों बहनें मिलकर एक धुन बजाती हैं और सुष्मिता चुपके से दोनों का वीडियो बना रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में सुष्मिता ने लिखा है, 'मेरी लव स्टोरी। आई लव यू गाइज'।
My #lovestory 😍❤️I love you guys!!! #duggadugga 🎵
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
सुष्मिता के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। उनके फैंस इस वीडियो पर कमेंट कर उनकी और दोनों बेटियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि आपकी दोनों बेटियां बेहद सभ्य हैं। तो वहीं एक अन्य यूजर ने सुष्मिता की परवरिश की भी तारीफ की है।
गौरतलब है कि लॉकडाउन में सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल, बेटी रिनी और अलीशा के साथ हैं। सोशल मीडिया पर वो अपनी कई तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। तस्वीरों और वीडियोज में परिवार के बीच काफी प्यार और एक बहुत अच्छा बॉन्ड नजर आता है। रोहमन भी दोनों बेटियों के साथ काफी घुले मिले हैं।
पढ़ें: इस नए फोटोशूट के लिए तापसी ने खुद किया मेकअप, ट्रोल्स ने 'आत्मनिर्भर' कहकर लिया निशाने पर