भारत की स्टार धाविका हिमा दास की सुनहरी दौड़ जारी है। हिमा ने चेक रिपब्लिक में जारी एक इंटरनेशनल इवेंट के 400 मीटर रेस का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस दौड़ को जीतने के लिए उन्होंने 52.09 सेकंड का समय लिया। यह इस महीने में उनका 5वां गोल्ड मेडल है। हिमा की इस उपलब्धि के बाद उन्हें देशभर से बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। बॉलीवुड एक्टर्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
हिमा दास ने जीता 5वां गोल्ड मेडल, अमिताभ बच्चन बोले- 'आपने भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने हिमा दास को बधाई देते हिए लिखा- YEEEEAAAHHHHHHHHHH.. BADHAI BADHAI BADHAI .. JAI HIND। हम सबको आप पर गर्व है हिमा दास जी, आपने भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया !!! इसके साथ ही बिग बी ने तिरंगे के इमोजी भी शेयर किए।
YEEEEAAAHHHHHHHHHH .. BADHAI BADHAI BADHAI .. JAI HIND .. गर्व हम सबको आप पे Hima Das जी , आपने भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया !!!🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳👏👏👏👏👏👏👏👏 https://t.co/lqbSSCPnnf
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 21, 2019
इससे पहले तापसी पन्नू, अजय देवगन और विवेक ओबेरॉ़य ने भी उन्हें बधाई दी थी। तापसी ने लिखा था- अब वो अपनी खुद की सोने की खान खोल सकती हैं। विवेक ओबेरॉ़य ने लिखा था- हिमा दास को लगातार चौथी बार गोल्ड मेडल जीतने की बधाई। वो भी पंद्रह दिन के अंदर। आपने सबको गर्व करने का मौका दिया है। जीतती रहो, चमकती रहो और लोगों को प्रेरणा देती रहो। जय हिंद।
Now she is gonna make a gold mine of her own. Kudos girl 👏🏼👏🏼👏🏼👏🏼 @HimaDas8 https://t.co/bvRx2zNo58
— taapsee pannu (@taapsee) July 18, 2019
Congratulations to our champion @HimaDas8 on winning her fourth gold in a fortnight at the #TaborAthleticsMeet🏅
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) July 18, 2019
Absolutely incredible! You have made us all immensely proud. Keep shining, keep winning and keep inspiring! Kudos to you! Jai Hind 🇮🇳 #HimaDas #Athletics pic.twitter.com/vBgDV9imln