{"_id":"5d3360bb8ebc3e6cee20b1a6","slug":"gracy-singh-birthday-special-interesting-facts-about-her-life-and-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली ही फिल्म से स्टार बन गई थी आमिर खान की ये एक्ट्रेस, अब बिता रही है संन्यासी की जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली ही फिल्म से स्टार बन गई थी आमिर खान की ये एक्ट्रेस, अब बिता रही है संन्यासी की जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Gracy Singh
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान के साथ फिल्म 'लगान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह 20 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। पहली ही फिल्म सुपरहिट होने के बावजूद ग्रेसी सिंह इंडस्ट्री से गायब हो गईं। फिल्मों में आने से पहले ग्रेसी टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। 1997 में जीटीवी पर सीरियल 'अमानत' में ग्रेसी ने डिंकी का किरदार निभाया था। कुछ और सीरियल करने के बाद उन्हें सीधे लगान ऑफर हुई थी।
2 of 7
ग्रेसी सिंह
डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर को फिल्म 'लगान' के लिए क्लासिकल डांस करने वाली एक एक्ट्रेस चाहिए थी जो गांव की लड़की जैसी दिखे। ऑडीशन के लिए जब ग्रेसी सिंह पहुंचीं तो सैकड़ों लड़कियों के बीच उन्हें सेलेक्ट कर लिया गया। इस फिल्म के बाद तो ऐसा लगा कि उनका करियर चल निकला हो।
3 of 7
ग्रेसी सिंह
एक इंटरव्यू में ग्रेसी सिंह ने कहा था कि क्लासिकल डांसर चाहती थीं लेकिन एक्टर बन गईं। उनका सपना था कि एक बार कुछ ऐसा कर जाएं कि फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा के लिए नाम हो जाएं। इसलिए जब लगान में हीरोइन बनने का मौका मिला तो वो उस रोल में इतना रम गई कि शूटिंग पर आस पास के लोगों से बात तक नहीं करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ग्रेसी सिंह
ग्रेसी सिंह ने प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल' में अजय देवगन के अपोजिट काम किया लेकिन फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा था जिसका उन्हें नुकसान ही उठाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने 2004 में 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में संजय दत्त के साथ दिखीं हालांकि इस रोल से उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। फिल्में नहीं मिलने पर ग्रेसी ने बी ग्रेड की फिल्में करनी शुरू कर दी। 2008 में उन्होंने कमाल आर खान यानी केआरके की फिल्म 'द्रेशद्रोही' की।
विज्ञापन
5 of 7
ग्रेसी सिंह
फिल्मों में गुंजाइश ना देखते हुए ग्रेसी सिंह ने दूरी बना ली और टीवी पर एंट्री की। उन्होंने 'संतोषी मां' शो में मुख्य किरदार निभाया। अपने इस किरदार से ग्रेसी सिंह को खासी पहचान मिली। टीवी के साथ ही ग्रेसी सिंह ने 2009 में डांस एकेडमी शुरू की थी। जहां वो डांस सिखाती थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।