{"_id":"5d336b358ebc3e6d0954f599","slug":"sunny-leone-reaction-on-comparison-between-taimur-and-her-son-asher","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने बेटे की सैफ-करीना के बेटे से तुलना होने पर बोलीं सनी लियोनी, तैमूर और अशर दोनों ही...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने बेटे की सैफ-करीना के बेटे से तुलना होने पर बोलीं सनी लियोनी, तैमूर और अशर दोनों ही...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sunny Leone
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। तैमूर जहां भी जाते हैं उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं लेकिन इन दिनों तैमूर के साथ-साथ सनी लियोनी के बेटों की चर्चा जोरों से होने लगी है।
2 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : instagram
जब भी सनी अपने बच्चों के साथ घर से बाहर निकलती हैं, उनकी तस्वीरे लेने के लिए फोटोग्राफर्स की लाइन लग जाती है। कुछ ऐसा ही नजारा बीते दिनों देखने को मिला था। सनी एक बार फिर अपने बच्चों नोआह और अशर के साथ नजर आई थीं।
3 of 5
taimur ali khan
- फोटो : social media
सनी लियोनी की अपने बेटों के साथ की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इसके बाद कई यूजर्स ने सनी के बेटे अशर की तुलना तैमूर से करने लगे, वहीं कुछ तो अशर को तैमूर ही समझ बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : instagram
हाल में सनी लियोनी से एक इंटरव्यू में जब ये सवाल किया गया कि सोशल मीडिया पर तैमूर और एशर की तुलना हो रही है। इस पर सनी ने जवाब दिया कि अशर का गोलू सा चेहरा है और तैमूर का फेस भी ऐसा ही है। सोशल मीडिया को जो करना होगा वो करेंगे ही। तैमूर और अशर दोनों क्यूट बच्चे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
परिवार के साथ सनी लियोनी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बीते दिनों डीएनए को दिए इंटरव्यू में सनी ने अपनी निजी जिंदगी, परिवार और पति को लेकर ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने अपने पति डेनियल वेबर की तारीफ करते उन्हें अपनी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बताया। सनी लियोनी ने कहा- 'हर कोई मुझे और डेनियल को जानता है लेकिन ये उनकी (डेनियल वेबर) जिंदगी का बेहद छोटा प्रतिशत है। मुझे सनी लियोनी बनाने में डेनियल का अहम योगदान रहा है। अगर डेनियल नहीं तो सनी लियोनी कुछ भी नहीं। डेनियल ने मुझे सपनों के पीछे चला और उन्हें पूरे करने के लिए जुनूनी बनाया। वह बहुत ही टैलेंटेड इंसान हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।