फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलोक नाथ के साथ काम कर चुकीं अब इस एक्ट्रेस ने खोली पोल, बोलीं - 'एक बार तो फ्लाइट में ही...'

Sat, 13 Oct 2018 09:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
MeToo: Himani Shivpuri revealed shocking thing about Alok Nath related with personality secret
Himani Shivpuri and Alok Nath

बॉलीवुड में संस्कारी बाबू के नाम से मशहूर आलोक नाथ की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। एक के बाद फिल्मी हस्तियां अब खुलकर सामने आ रही हैं और उन पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। सबसे पहले प्रोड्यूसर विनता नंदा ने आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया था। इसके बाद संध्या मृदुल और 'हम साथ साथ हैं' फिल्म की क्रू मेंबर ने भी आलोक नाथ ही हरकतों का खुलासा किया था। अब इस पूरे मामले पर आलोक नाथ के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने आलोक नाथ के बारे में ऐसी बाते बताई हैं जिससे कही न कही इन आरोपों को और जोर मिल सकता है।



MeToo: Himani Shivpuri revealed shocking thing about Alok Nath related with personality secret
Himani Shivpuri

हिमानी शिवपुरी को फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल हो चुके हैं और वह कई सारी फिल्मों में आलोक नाथ के साथ काम कर चुकी हैं। इन फिल्मों में सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म 'हम साथ साथ हैं' और 'परदेस' हैं। आलोक नाथ के ऊपर लगे आरोपों के बाद हिमानी शिवपुरी ने इस पूरे मामले में अपनी राय रखी और आलोक नाथ के व्यवहार से जुड़ी ऐसी बाते बताईं जो यकीकन आप नहीं जानते होंगे।

MeToo: Himani Shivpuri revealed shocking thing about Alok Nath related with personality secret
ALOK NATH

हिमानी शिवपुरी ने कहा - 'अगर ऐसा किया है तो बहुत गलत किया है। अपनी ताकत का इस्तेमाल कर किसी भी महिला के साथ कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। एक्टर्स के साथ आलोक नाथ का व्यवहार हमेशा से अच्छा रहा है लेकिन एक्ट्रेस के साथ अक्सर कई बातें सुनने को मिलती थी। दिन के समय शूटिंग हुई तो वह बहुत विनम्र और सामान्य रहते थे। शराब पीने के बाद वह दोहरे चरित्र वाले बन जाते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
MeToo: Himani Shivpuri revealed shocking thing about Alok Nath related with personality secret
Himani Shivpuri

हिमानी ने आगे कहा - 'वह पूरी तरह बदल जाते थे। कई एक्ट्रेस से सुना कि आलोक नाथ के साथ काम करने में परेशानी हो रही है। उस समय लोग इन बातों पर ज्यादा बोलना नहीं चाहते थे। आलोक नाथ की संस्कारी छवि तो मीडिया ने बनाई है। इस तरह के व्यहार के लिए कई बार उनकी खिंचाई हुई है। आईटीए अवॉर्ड के दौरान एक बार दुबई में शराब पी ली थी। उनकी पत्नी आलोक नाथ के इस बर्ताव से बहुत परेशान थीं। एक बार खुले में पेशाब करते हुए भी पकड़ा गया था और बदतमीजी की वजह से फ्लाइट से भी उतार दिया गया था।'

विज्ञापन
MeToo: Himani Shivpuri revealed shocking thing about Alok Nath related with personality secret
Himani Shivpuri

हिमानी शिवपुरी ने कहा - 'मुझे ऐसा लगता है कि उनकी छवि के बारे में मीडिया को गलत जानकारी मिली है। हर कोई जानता है कि वह कैसे इंसान है।' इसके साथ हिमानी ने बताया कि वह भी यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। हिमानी ने कहा - 'फिल्मी दुनिया का यह हिस्सा है। इसमें नामी चेहरे शामिल हैं। हो सकता है कि मैं भी कभी अपनी बात बताऊं। मेरा फायदा उठाने की कोशिश की गई यहां तक कि बदसलूकी भी की गई थी। वह लोग आज भी सक्रिय हैं। मेरे करियर के शुरुआती दिनों में ऐसी घटनाएं हुई थीं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed