इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एक साथ चार फिल्में रिलीज हुईं। यह चारों ही फिल्में अलग अलग जॉनर की है लेकिन इन सब फिल्मों में सबसे चर्चित फिल्म काजोल की 'हेलीकॉप्टर ईला' है। 'हेलीकॉप्टर ईला' के अलावा गोविंदा की 'फ्रायडे', 'तुम्बाड' और 'जलेबी' फिल्म भी रिलीज हुई है लेकिन तीनों फिल्मों का ओपनिंग डे 'हेलीकॉप्टर ईला' की तुलना में अच्छा नहीं रहा।
पहले दिन काजोल की 'हेलीकॉप्टर ईला' का चला जादू, गोविंदा की 'फ्रायडे' के साथ 'जलेबी-तुम्बाड' हुईं ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'हेलीकॉप्टर ईला' की पहले दिन सिनेमाघर में ऑक्यूपेसी 0-5 फीसदी रही। फिल्म समीक्षक सुमित कादल के मुताबिक हेलीकॉप्टर ईला फिल्म ने ओपनिंग डे पर 60 लाख, फ्रायडे फिल्म ने 25 लाख, जलेबी ने 40 लाख और तुम्बाड फिल्म ने 65 लाख का कलेक्शन जुटा पाई।
सिनेमाघरों में ऑक्यूपेसी की बात करें तो बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 'फ्रायडे' फिल्म की 0-2 फीसदी, 'जलेबी' की 0-2 फीसदी और 'तुम्बाड' फिल्म की भी इतनी ही रही। इन तीनों फिल्मों की शुरुआत देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि इनकी राह बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल हो सकती है।
'हेलीकॉप्टर ईला' फिल्म से काजोल 3 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। फिल्म में काजोल एक सिंगल मदर की भूमिका में हैं उनके बेटे का रोल रिद्धि सेन ने किया है। रिद्धि सेन इससे पहले बंगाली फिल्मों में काम करते रहे हैं। इस फिल्म से वो बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।