फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' के बारे में ये 5 बातें यकीनन नहीं जानते होंगे आप

Fri, 12 Oct 2018 07:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Film Manikarnika Interesting facts
Manikarnika
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया। टीजर में झांसी की रानी के रूप में कंगना रनौत का एक निडर और साहसी रूप नजर आया। फिल्म में झांसी की रानी के रूप में कंगना के क्या तेवर और दांव-पेंच होंगे, यह इस टीजर से साफ जाहिर हो गया है। बेशक फिल्म देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं लेकिन आज हम आपके लिए फिल्म से जुड़ी कुछ ऐसी बातें लेकर आए हैं जो यकीनन अब तक आपको नहीं पता होंगी।
Kangana Ranaut Film Manikarnika Interesting facts
MANIKARNIKA
फिल्म में कत्थक नृत्यांगना रागिनी मक्खर के साथ डांस करेंगी कंगना
कंगना की फिल्म मणिकर्णिका में विख्यात नृत्यांगना रागिनी मक्खर को डांस करने का मौका मिला है। फिल्म में रागिनी झांसी की रानी का किरदार निभा रही कंगना रनौत के साथ डांस करेंगी।  यह गीत झांसी की रानी के उस भाव को लेकर फिल्माया गया जिसमें वे अपने बाद भी देश के अस्तित्व और स्वतंत्रता की कामना करती हैं।
Kangana Ranaut Film Manikarnika Interesting facts
RADHA BHATT
राधा भट्ट की एंट्री
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी में टीवी सीरियल जिंदगी की महक से फेमस हुईं एक्ट्रेस राधा भट्ट की एंट्री हुई है। राधा भट्ट फिल्म में सदाशिवराव भाऊ की पत्नी पार्वती का रोल निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Film Manikarnika Interesting facts
manikarnika
कंगना का को-डायरेक्टर का क्रेडिट लेने से इंकार
मणिकर्णिका की शूटिंग पूरी होने के बाद बारी जब पैचवर्क की आई तो फिल्म के निर्देशक कृष मौजूद नहीं थे। लिहाजा फिल्म के पैचवर्क सीन्स को निर्देशित करने की जिम्मेदारी खुद फिल्म की लीड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उठाई। खबरें आई कि कंगना रनौत का नाम बतौर सह-निर्देशक दिया जाएगा लेकिन कंगना ने इस बात से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Kangana Ranaut Film Manikarnika Interesting facts
Manikarnika
स्वाति सेमवाल ने शूटिंग के बाद छोड़ दी थी फिल्म
सोनू सूद के फिल्म छोड़ने के बाद फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभा रहीं स्वाति सेमवाल ने भी फिल्म छोड़ दी थी। स्वाति मराठा सेना के कमांडर सदाशिवराव भाऊ की पत्नी पार्वती के किरदार में नजर आने वाली थीं। सदाशिवराम भाऊ के किरदार को पहले सोनू सूद निभाने वाले थे लेकिन उनके फिल्म से बाहर होने के बाद यह किरदार जीशान अयूब निभा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed