{"_id":"68809b55430ff2ebce0b5819","slug":"himesh-reshammiya-luxurious-life-lives-in-expensive-house-with-second-wife-sonia-kapoor-2025-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Himesh Reshammiya: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं हिमेश रेशमिया, पत्नी सोनिया संग रहते हैं आलीशान घर में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Himesh Reshammiya: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं हिमेश रेशमिया, पत्नी सोनिया संग रहते हैं आलीशान घर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:28 PM IST
सार
Himesh Reshammiya Luxurious Life: 23 जुलाई को हिमेश रेश्मिया के 52वें जन्मदिन पर हम आपको उनके शानदार घर की एक झलक दिखा रहे हैं, जो न सिर्फ खूबसूरत है, बल्कि घर सजाने के लिए भी शानदार आइडिया देता है।
विज्ञापन
1 of 6
हिमेश रेशमिया
- फोटो : यूट्यूब FarahKhanK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया भले ही एक्टिंग में ज्यादा सफलता न पा सके, लेकिन अपनी शानदार सिंगिंग के दम पर उन्होंने करोड़ों की दौलत कमाई। आज वो अपनी दूसरी पत्नी सोनिया कपूर के साथ मुंबई में एक आलिशान घर में रहते हैं।
2 of 6
हिमेश रेशमिया
- फोटो : यूट्यूब FarahKhanK
हिमेश रेशमिया की दूसरी शादी
हिमेश रेशमिया के गाने हमेशा लोगों की जुबान पर रहते हैं। सिंगिंग में उन्होंने खूब नाम कमाया, लेकिन एक्टिंग में वो कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए। उनकी लव लाइफ की बात करें तो उनकी पहली शादी कोमल से हुई थी, जो 22 साल बाद 2016 में टूट गई। उनका एक बेटा स्वयं भी है। 2018 में हिमेश ने टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से दूसरी शादी की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ करीब 129 करोड़ रुपये बताई जाती है।
3 of 6
हिमेश रेशमिया
- फोटो : यूट्यूब FarahKhanK
खूबसूरत एंट्रेस
हिमेश और सोनिया मुंबई के लोखंडवाला में ओबेरॉय स्काई हाइट्स के एक बड़े अपार्टमेंट में रहते हैं। ये घर इतना शानदार है कि किसी बंगले से कम नहीं लगता। घर की एंट्री पर एक बड़ा और सुंदर एरेका पाम का पौधा लगा है, जो घर को शाही लुक देता है। जैसे ही आप अंदर जाते हैं, लकड़ी के स्टाइलिश दरवाजे नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हिमेश रेशमिया
- फोटो : यूट्यूब FarahKhanK
शानदार लाउंज
हिमेश का लाउंज बेहद आलिशान है। इसकी दीवारें ऑफ-व्हाइट रंग की हैं और लाइट शेड के सोफों पर रंग-बिरंगे कुशन सजे हैं। गोल्डन डेकोर दीवारों को और खूबसूरत बनाता है। लाउंज में एक बड़ा लाल राउंड सोफा सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। समुद्र के सामने होने की वजह से घर में बड़ी बालकनी है, जहां फ्रेंच खिड़कियों पर रोलर ब्लाइंड्स लगे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
हिमेश रेशमिया
- फोटो : यूट्यूब FarahKhanK
डाइनिंग एरिया और लिविंग रूम
घर का डाइनिंग एरिया भी काफी बड़ा है। यहां कांच की खिड़कियों के लोगों के बैठने की डाइनिंग टेबल है। लिविंग रूम और डाइनिंग एरिया एक साथ जुड़े हैं। डाइनिंग टेबल के पीछे ऑफ-व्हाइट सोफा, खूबसूरत टेबल, लकड़ी की अलमारी और बड़ी LCD है। घर में लकड़ी का बेहतरीन तरीके से हुआ है। दरवाजे, खिड़कियां और सीढ़ियां लकड़ी और शीशे से बनी हैं। बीच में बनी वुडन सीढ़ियां घर को क्लासिक लुक देती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।