सब्सक्राइब करें

Cannes में हिना खान का गॉर्जियस लुक देख फैंस हैरान, बोले- 'हमारी संस्कारी बहू अक्षरा यहां पहुंच गई'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 16 May 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
Hina Khan At Cannes 2019 Here are Some user Reaction on her Debut
Hina Khan

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने पहली बार Cannes film festival में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका यह डेब्यू यकीनन शानदार रहा है। इस दौरान हिना बेहद खूबसूरत और कॉन्फिडेंट नजर आईं। सिल्वर और ग्लिटर गाउन में हिना बिल्कुल परफेक्ट नजर आ रही थीं। ट्विटर पर #HinaKhanAtCannes2019 टैंड कर रहा है।

Trending Videos
Hina Khan At Cannes 2019 Here are Some user Reaction on her Debut
Hina Khan

यूजर्स हिना को कान में देखकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। सभी उनके कॉन्फिडेंट की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'हमारी स्टार आज इंटरनेशनल लेवल तक पहुंच गई।' एक ने लिखा- 'जादू है तेरी नजर में'

 




 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan At Cannes 2019 Here are Some user Reaction on her Debut
hina khan
एक यूजर ने लिखा- 'अक्षरा बहू आज कान में है मुझे यकीन नहीं हो रहा... मैंने न जाने कितने साल अक्षरा को घूंघट में नैतिक के लिए शाम का नाश्ता बनाते हुए देखा है।' एक यूजर ने लिखा- 'जब यह लड़की बिग बॉस में थी तो इसके बारे में लोगों ने न जाने क्या-क्या बातें की थी। आज वही लोग उसे कान के लिए तारीफ कर रहे हैं।'
 

 
Hina Khan At Cannes 2019 Here are Some user Reaction on her Debut
hina khan
बता दें हिना ने कान में डेब्यू के लिए Ziad Nakad के डिजाइनर सिल्वर शिमरी गाउन को चुना। सोशल मीडिया पर भी हिना खान ने अपनी तस्वीरें साझा की हैं। हिना यहां कारगिल वॉर पर बनी फिल्म 'लाइन्स' का फर्स्ट लुक लॉन्च करने पहुंची हैं।



 
विज्ञापन
Hina Khan At Cannes 2019 Here are Some user Reaction on her Debut
hina khan
बता दें कि फ्रेंच रिवेरा में 72वां कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज 14 मई को हुआ। ये 25 मई तक चलेगा। कान फिल्म फेस्टिवल की आयोजन टीम अपने प्रतिनिधि भी दुनिया के तमाम देशों में फिल्में चुनने के लिए भेजती है। लेकिन, कान फिल्म फेस्टिवल में इस साल किसी भी भारतीय फिल्म को किसी भी कैटेगरी में जगह तक नहीं मिली है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed