फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतिक्रिया: आमिर-किरण के तलाक से टूटा हिना खान का दिल, बोलीं- मां-बाप के फैसलों का भार उठाने के लिए नहीं होते बच्चे

Sun, 04 Jul 2021 08:40 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 04 Jul 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
hina khan reacted on aamir khan and kiran rao divorce says children not to bear their parent wrong decision
हिना खान, किरण राव - फोटो : Instagram

15 साल के बाद आमिर खान और किरण राव ने अपनी जिंदगी का एक बहुत बड़ा फैसला लिया। साल 2005 में शादी के बंधन में बंधें किरण राव और आमिर खान ने शनिवार को एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने अलग होने की खबर से हर किसी को हैरान कर दिया। इस बयान में इन्होने कहा कि वो आपसी सहमति से अलग हो  रहें हैं और अपने बेटे आजाद की जिम्मेदारी दोनों मिलकर उठाएंगे। इस खबर ने कई प्रशंसकों के साथ कई कलाकारों का भी दिल तोड़ दिया। जिन्होंने इनके तलाक पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। अब पूजा भट्ट के बाद हिना खान ने भी इनके तलाक को लेकर प्रतिक्रिया दी है। 



आमिर-किरण के तलाक की खबर से टूटा हिना का दिल

हिना खान ने इस खबर के बाद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा इस खबर के बाद उनका दिल टूट गया है। उन्होंने लिखा, 'सबसे अच्छा बनने के लिए सबसे बुरे से कैसे निपटना है, यह हमें सीखना चाहिए। आप दोनों को शुभकामनाएं।' हिना ने आमिर खान और किरण राव को उनके भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी। लेकिन जल्द ही हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी साझा की, जिसमें उन्होंने एक बड़ी बात कही। 

hina khan reacted on aamir khan and kiran rao divorce says children not to bear their parent wrong decision
हिना खान - फोटो : Instagram

हिना खान ने कही बड़ी बात

अपनी इस इंस्टाग्राम स्टोरी पर हिना ने कुछ ऐसा लिखा जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया। हिना लिखती हैं, 'एक मासूम बच्चे के कंधें अपने माता-पिता के गलत फैसलों और चुनाव का भार उठाने के लिए नहीं बने हैं। इसलिए अपने बच्चों के लिए कृप्या हमेशा आभारी रहें, आज भी और आगे भी।'

hina khan reacted on aamir khan and kiran rao divorce says children not to bear their parent wrong decision
पूजा भट्ट, किरण राव - फोटो : Social Media

पूजा भट्ट ने भी दी थी प्रतिक्रिया

हिना खान से पहले पूजा भट्ट भी इनके अलग होने की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना किसी का नाम लिए तलाक को लेकर अपने विचार रखे थे । पूजा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'पति-पत्नी के रूप में अलग होने के बाद एक साथ बच्चों की परवरिश करना कोई नई बात नहीं है। रिश्ते कागज पर बनते बिगड़ते नहीं हैं। वह दिल पर लिखे जाते हैं। शादी के खत्म होने के बाद भी सम्मान के आधार पर रिश्ता बनाए रखने के लिए बहुत ईमानदार होना पड़ता है। कुछ ही इसे बरकरार रख पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan reacted on aamir khan and kiran rao divorce says children not to bear their parent wrong decision
फातिमा सना शेख, किरण राव - फोटो : Social Media

फातिमा सना शेख को बताया था इनके तलाक की वजह

बता दें कि लोगों ने इनके तलाक की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आमिर की दंगल की सह-कलाकार फातिमा सना शेख को खूब ट्रोल किया गया। लोगों ने उन्हें घर तोड़ने वाली तक कह दिया, किसी ने ये तक कह दिया कि आमिर खान ने फातिमा सना शेख की वजह से किरण राव से तलाक लिया है। फातिमा सना शेख और आमिर खान ने दंगल के बाद यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद ही बॉलीवुड के गलियारों में इनके अफेयर की चर्चाएं शुरू हुईं थीं। हालांकि इस पर कभी भी आमिर या फातिमा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

विज्ञापन
hina khan reacted on aamir khan and kiran rao divorce says children not to bear their parent wrong decision
आमिर खान, किरण राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आमिर-किरण साथ में करेंगे आजाद की परवरिश

अपने बयान ने आमिर खान और किरण राव ने कहा था कि वो भले ही पति-पत्नी के रूप में अलग हो रहें हैं। लेकिन आजाद की परवरिश वो साथ में मिलकर करेंगे और माता-पिता होने का फर्ज निभाएंगे। आमिर और किरण ने अपने बयान में कहा, 'इन 15 खूबसूरत वर्षों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और हंसी-खुशी साझा की है और हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है। हम अपने जीवन में अब पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि एक-दूसरे के लिए सह माता-पिता और परिवार के रूप में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed