सब्सक्राइब करें

‘पुष्पा’ की श्रीवल्ली समेत साउथ के इन पांच सितारों पर टिकी हिंदी सिनेमा की नजर, धर्मा के बैनर पर होगा इन दो का डेब्यू

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 18 Jan 2022 01:58 PM IST
विज्ञापन
Hindi cinema eyes on Vijay Devarakonda, Rashmika Mandanna, Rashi Khanna, Nayanthara and Adivi Sesh, these two will debut on Dharma's banner
‘पुष्पा’ की श्रीवल्ली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भाषाओं की सरहदें सिनेमा में इतनी हल्की इससे पहले कभी नहीं हुई। दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों का जादू हिंदी सिनेमा के पारंपरिक दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जब भी जिसका पूरे परिवार के साथ कुछ देखने का मन करता है, वह इन दिनों गोल्डमाइंस फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर चला आता है। परंपराओं से लगाव, संस्कारों से सहमति और संगीत की साधना, इन तीन मूल मंत्रों को गांठ बांधे चल रहे दक्षिण के सिनेमा के पांच बेहद चर्चित कलाकार अब हिंदी सिनेमा की तरफ कदम बढ़ा चुके हैं। सब कुछ ठीक रहा तो ये सितारे नए साल में सिनेमा के नए पाठ हिंदी फिल्मों में पढ़ते नजर आएंगे। चलिए आपको बताते हैं साउथ की इन पांच सनसनियों के बारे में।

Trending Videos
Hindi cinema eyes on Vijay Devarakonda, Rashmika Mandanna, Rashi Khanna, Nayanthara and Adivi Sesh, these two will debut on Dharma's banner
विजय देवरकोंडा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विजय देवरकोंडा
कबीर सिंह की रिलीज से ठीक पहले अर्जुन रेड्डी के साथ देश भर में प्रसिद्धि पाने वाले विजय देवरकोंडा सबसे पसंदीदा स्टार्स में से एक के रूप में उभरे हैं। विजय की पहली फिल्म अनन्या पांडे के साथ बन रही है। करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस की साउथ के सितारों पर पैनी नजर रही है। करण की फिल्म 'लाइगर' के साथ विजय भी अपने हिंदी डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi cinema eyes on Vijay Devarakonda, Rashmika Mandanna, Rashi Khanna, Nayanthara and Adivi Sesh, these two will debut on Dharma's banner
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रश्मिका मंदाना
फिल्म पुष्पा की श्रीवल्ली का तेलंगाना में नया नाम पड़ा चुका है क्रशमिका। फिल्म पुष्पा के निर्देशक सुकुमार उन्हें नेशनल क्रश का नाम दे चुके हैं। और, अब वह सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'मिशन मजनू' से अपना हिंदी डेब्यू करने जा रहीं हैं। रश्मिका फिल्म पुष्पा द राइज की सीक्वेल पुष्पा द रूल में भी नजर आएंगी और चर्चाएं रही हैं कि इसके लिए फिल्म निर्माताओ ने उनकी फीस भी दो करोड़ रुपये से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपये कर दी है। हालांकि, इसी फिल्म में एक गाने के लिए समांथा ने पांच करोड़ रुपये वसूल किए।

Hindi cinema eyes on Vijay Devarakonda, Rashmika Mandanna, Rashi Khanna, Nayanthara and Adivi Sesh, these two will debut on Dharma's banner
राशि खन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राशि खन्ना
दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक प्रतिभाशाली और अलग अलग तरह के किरादरों के जरिये अपना नाम बनाने वाली अभिनेत्री राशि खन्ना की हिंदी सिनेमा में बोहनी भी करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस से हो रही है। राशि खन्ना को धर्मा के इनहाउस हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा की अगली फिल्म योद्धा में बतौर हीरोइन लॉन्च किया जा रहा है। करण जौहर की कंपनी से बड़े परदे पर डेब्यू करने का लाखों लड़कियों का सपना होता है और उन लाखों में से एक राशि का ये सपना इसी साल पूरा होने जा रहा है।

विज्ञापन
Hindi cinema eyes on Vijay Devarakonda, Rashmika Mandanna, Rashi Khanna, Nayanthara and Adivi Sesh, these two will debut on Dharma's banner
नयनतारा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नयनतारा
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लेडी सुपरस्टार के रूप में अपनी एक अलग पहचान रखने वाली, नयनतारा को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अब वह बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, तो आपको बता दें कि नयनतारा निर्देशक एटली की अगली फिल्म में शाहरुख खान के साथ अपना हिंदी फिल्म डेब्यू करेंगी। एटली की फिल्म का दो दिन का शेड्यूल शाहरुख खान पुणे में पिछले साल कर चुके हैं। फिल्म पर आगे का काम वह अपनी फिल्म ‘पठान’ को पूरा करने के बाद शुरू करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed