बीते कुछ सालों में हिंदी भाषा सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में समृद्ध हुई है। दुनिया ये बात अच्छी तरह से जानती है कि भारत व्यापार की दृष्टि से बड़ा नाम बनता जा रहा है। इसलिए अगर यहां व्यापार करना है तो हिंदी पर पकड़ मजबूत बनानी होगी। इस वजह से अब विदेशी कंपनियां भी हिंदी भाषा में काम कर रही हैं। बॉलीवुड हमेशा से हिंदी का परचम बुलंद करता आया है। कुछ अभिनेता फिल्मों में हिंदी का बेहतरीन इस्तेमाल करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड फिल्मों में हर एक अभिनेता ही हिंदी में बात करते हैं, लेकिन कुछ चुनिंदा सितारे ऐसे भी हैं, जिनके हिंदी दर्शकों को खूब भाती है। आज हम आपको ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में बता रहे हैं।
#हिंदीहैंहम: दमदार हिंदी के लिए मशहूर हैं ये पांच अभिनेता, दर्शकों के दिलों में बनाई है खास जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन का हिंदी प्रेम कौन नहीं जानता। उनके मुंह से धारा प्रवाह हिंदी सुनना बहुत सुखद लगता है। हिंदी को बढ़ावा देने का काम अमिताभ सालों से करते आ रहे हैं। एक तरफ जहां नई पीढ़ी के अभिनेता हिंदी में कमजोर हैं, तो वहीं अमिताभ की पकड़ दिन प्रतिदिन इस पर बढ़ती जाती है। यहां तक कि वो सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा हिंदी में अपनी बात कहते हैं।
आशुतोष राणा
संजीदा अभिनेता और व्यक्तित्व के धनी आशुतोष राणा के मुख से कई बार हिंदी की कविताओं का पाठ सुनने को मिलता है। वीर रस पर उनकी अच्छी पकड़ है। फिल्मों में तो वो हमेशा अच्छी हिंदी का इस्तेमाल करते ही आए हैं इसके साथ ही वो भी सोशल मीडिया के माध्यम से वो हिंदी का प्रचार करते रहते हैं।
जिमी शेरगिल
बॉलीवुड में जिमी शेरगिल की अपनी एक अलग जगह है। कई फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का हुनर दिखाया है। हासिल और शोरगुल जैसी फिल्मों में उन्होंने बेहतरीन काम किया है। खासकर उनका लखनवी अंदाज लोगों को बहुत पसंद है। हिंदी पर उनकी अच्छी पकड़ है जो उनके डॉयलॉग्स में साफ नजर आती है।
अनुपम खेर
हिंदी पर अनुपम खेर की भी पकड़ बहुत मजबूत है। उन्होंने कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। काम के प्रति उनका जुनून इस बात से समझा जा सकता है कि 65 साल की उम्र में वो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में काम कर रहे हैं। हिंदी के प्रति अनुपम खेर का झुकाव शुरू से रहा है। कविताओं के माध्यम से कई बार वो अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। सोशल मीडिया पर भी अपनी बात रखने के लिए अनुपम हिंदी का ही प्रयोग करते हैं।