सुशांत सिंह राजपूत केस में आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स के मामले में 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। इस समय उन्हें मुंबई की भायखला जेल में रखा गया है जहां उनके पास न ह सोने के लिए बिस्तर है और न ही वहां पंखे की सुविधा है।
सुशांत केस में बड़ी कार्रवाई की तैयारी में एनसीबी और कंगना ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी से अपनी पहचान बना कर फिल्मों में नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्राची देसाई का नाम आजकल कम ही सामने आता है। ऐसा नहीं है कि वह फिल्मों से दूर हैं लेकिन हमेशा की तरह उनके पास काम की अब भी कमी है। वर्ष 2006 में एकता कपूर के एक टीवी धारावाहिक 'कसम से' से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद प्राची को कुछ ही बड़ी फिल्मों में काम मिला है। वह आजकल फिल्मों में भी सक्रिय हैं लेकिन उनके पास देश और दुनिया के काम ज्यादा हैं। प्राची गोआ टूरिज्म की प्रवक्ता और ब्रांड एंबेसडर हैं और अमेरिकी कंपनी न्यूट्रोगेना का देश में चेहरा हैं। वह लक्स लायरा की भी ब्रांड एंबेसडर हैं।
इन किरदारों से प्राची देसाई ने बनाई देश के घर घर में पहचान, 'बानी' से 'नौरीन' तक का ऐसा रहा सफर
सुशांत सिंह राजपूत केस में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं। बीते दिनों नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उन्हें और उनके भाई शौविक को गिरफ्तार किया। रिया की यह गिरफ्तारी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स के लेनदेन और इस्तेमाल करने पर की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी से पूछताछ के दौरान रिया के भाई और दिवंगत अभिनेता के हाउस मैनेजर ने ड्रग्स पेडलर और बॉलीवुड सितारों के नामों का भी खुलासा किया था। जिन पर एनसीबी कार्रवाई कर सकता है।
सुशांत केस: 15 फिल्मी सितारे और 25 ड्रग पेडलर पर कार्रवाई करने को तैयार एनसीबी, बड़े कनेक्शन का होगा खुलासा
कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में लगातार जारी है। इस वायरस ने लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इतना ही नहीं कोरोना वायरस अब तक कई फिल्मी सितारे को भी अपना शिकार बना चुका है। अमिताभ बच्चन और अर्जुन कपूर सहित कई फिल्मी सितारे इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आफताब शिवदासानी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।
कोरोना की चपेट में आए आफताब शिवदासानी, कहा- 'मुझे सूखी खांसी और बुखार महसूस हुआ...'
अभिनेत्री कंगना रणौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच हुई बहस अब बदले की भावना तक पहुंच गई है। पहले बीएमसी ने कंगना का ऑफिस अवैध बताकर तोड़ दिया और अब मुंबई पुलिस को अभिनेत्री पर लगाए गए ड्रग्स लेने के आरोप की जांच करने को कहा गया है। इस बात से खफा कंगना ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम घसीटते हुए कहा है कि उन्हें इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और महिलाओं का उत्पीड़न रोकना चाहिए।
कंगना रणौत ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- आपकी चुप्पी पर इतिहास फैसला करेगा