एकता कपूर की वेब सीरीज 'XXX' पर जारी विवाद लगातार गहराता ही जा रहा है। एकता कपूर के माफी मांगने के बाद, उनके सीरीज से विवादित सीन हटाए जाने के बाद भी ये मामला ठंडा होता नहीं दिखाई दे रहा है। अब हाल ही में एकता के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाने वाले बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट रहे हिंदुस्तानी भाऊ ने उनसे पद्मश्री सम्मान वापस लौटाने की मांग की है।
एकता कपूर की 'XXX' पर जारी विवाद और असम में फंसे लोगों की मदद को आगे आए सोनू सूद, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ये सेलेब्स अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरों को साझा करते रहते हैं। कई फैंस इनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो इन सेलेब्स को काफी ट्रोल भी करते हैं। अब हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इस बार ट्रोलिंग का शिकार हुई हैं बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे।
अनन्या पांडे की कजिन हुईं सोशल मीडिया बुलिंग का शिकार, कहा- 'ये मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गया है'
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने जब से फिल्मों में डेब्यू किया है तभी से वो लाइम लाइट में रहती हैं। जान्हवी ने साल 2018 में आई फिल्म 'धड़क' से फिल्मों में कदम रखा था। तभी से जान्हवी की फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। जान्हवी के सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस की खूब नजर रहती है। हाल ही में जान्हवी ने अपनी एक तस्वीर से फैंस का दिल एक बार फिर जीत लिया है।
'क्या तुम बच्चा चाहती हो ?' दोस्त के सवाल पर जान्हवी कपूर ने दिया ऐसा जवाब
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों रियल लाइफ हीरो बनकर लोगों की मदद करने में जुटे हैं। मुंबई सहित देश अलग-अलग हिस्सों फंसे लोगों को निकालकर सोनू उनके घर तक पहुंचा रहे हैं। इसी वजह से हर रोज हजारों की संख्या में लोग अब सोनू से ही मदद मांग रहे हैं। हाल ही में असम में फंसे हुए कुछ लोगों ने जब सोनू से मदद मांगी तो उन्होंने बिना देरी किए इंतजाम कर दिया।
असम में फंसे लोगों ने सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार, अभिनेता ने कहा- परिवार से मिलने का समय आ गया है
अपनी पहली ही फिल्म 'कहो न प्यार है' के सुपरहिट होते ही अमीषा पटेल का नाम पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर छा गया था। इसके बाद उनकी दूसरी हिंदी फिल्म गदर ने भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई, जिसके बाद कहा जाने लगा कि अमीषा का करियर बहुत लंबा है। 9 जून 1976 को मुंबई में जन्मीं अमीषा का करियर अचानक ऐसे रुका कि फिर वो बस एक सहायक कलाकार ही बनकर रह गईं। फिल्मों से ज्यादा उनका नाम विवादों में रहने लगा। यहां तक कि उन्होंने अपने परिवार पर ही कई गंभीर आरोप लगाए थे।
जब अमीषा पटेल ने अपने ही पिता को भेजा था लीगल नोटिस, 12 करोड़ रुपये के घपले का लगाया था आरोप

कमेंट
कमेंट X