फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhaava: 'छावा' से लेकर 'देवदास' तक, उपन्यास पर आधारित ये फिल्में रहीं बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट

Mon, 24 Feb 2025 11:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 24 Feb 2025 11:09 AM IST
सार

Chhaava: उपन्यास पर आधारित कई फिल्में अब तक बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। इस सूची में अब ताजा नाम 'छावा' का जुड़ गया है।
 

विज्ञापन
Hit Movies Based on Novels Chhaava Devdas 3 Idiots Kai Po Che Two States Raazi
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई कर रही है। फिल्म दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। यह फिल्म शिवाजी सावंत के उपन्यास छावा पर आधारित है। यह पहला मौका नहीं है जब कोई उपन्यास पर बनी फिल्म टिकट खिड़की पर सफल रही है। इससे पहले भी कई फिल्में दर्शकों को पसंद आ चुकी हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...


Fight Against Obesity: पीएम मोदी ने इन कलाकारों को ही क्यों किया नॉमिनेट? मोटापे के खिलाफ अभियान में शामिल

Hit Movies Based on Novels Chhaava Devdas 3 Idiots Kai Po Che Two States Raazi
राजी (आलिया भट्ट) - फोटो : सोशल मीडिया
राजी

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'राजी' का निर्देशक मेघना गुलजार ने किया था। यह फिल्म 'कॉलिंग सहमत' नाम के उपन्यास पर आधारित थी। इसे हरिंदर सिक्का ने 2008 में लिखा था। यह फिल्म भारतीय जासूस सहमत की कहानी है, जो पाकिस्तान में अपने देश के लिए जासूसी करती है। आलिया भट्ट की दमदार भूमिका और फिल्म की सशक्त कहानी की वजह से दर्शकों और समीक्षकों ने इसे खूब सराहा था।
Talat Mahmood: नूतन-सुरैया जैसी पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ फिल्म करके भी फ्लॉप रहे, फिर गायकी से बनाया नाम

Hit Movies Based on Novels Chhaava Devdas 3 Idiots Kai Po Che Two States Raazi
देवदास - फोटो : सोशल मीडिया
देवदास

शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के मशहूर उपन्यास 'देवदास' (1917) पर आधारित इसी नाम से संजय लीला भंसाली ने साल 2002 में फिल्म बनाई थी। फिल्म एक प्रेम कहानी थी, जो नशे में डूबे और असफल प्रेमी के जीवन के बारे में थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म का संगीत और शाही सेट डिजाइन ने इसे एक कल्ट फिल्म बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hit Movies Based on Novels Chhaava Devdas 3 Idiots Kai Po Che Two States Raazi
थ्री इडियट्स - फोटो : सोशल मीडिया
थ्री इडियट्स

साल 2009 में आई फिल्म 'थ्री इडियट्स' भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। चेतन भगत के उपन्यास 'फाइव प्वाइंट समवन' पर आधारित यह फिल्म भारतीय शिक्षा व्यवस्था और छात्रों पर पड़ने वाले सामाजिक दबाव को दिखाती है। इस फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी ने शानदार एक्टिंग की थी। 

विज्ञापन
Hit Movies Based on Novels Chhaava Devdas 3 Idiots Kai Po Che Two States Raazi
काय पो छे - फोटो : यूट्यूब
काय पो छे 

यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास 'थ्री मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ' पर आधारित थी। फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है, जो अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं को लेकर संघर्ष करते हैं। गुजरात के बैकड्रॉप पर आधारित यह फिल्म दोस्ती, प्यार और विश्वास के रिश्ते को बयां करती नजर आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed