फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hit The First Case Bo Collection: तीसरे दिन राजकुमार राव की फिल्म में उछाल, पहले वीकएंड के बाद कमाए इतने करोड़

Mon, 18 Jul 2022 09:14 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 18 Jul 2022 09:14 AM IST
सार


 

विज्ञापन
hit the first case day 3 box office  collection update rajkummar rao sanya malhotra starrer film
हिट द फर्स्ट केस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ज्यादातर किसी सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वह अपने दर्शकों के लिए कुछ मसालेदार लेकर आए हैं। हिट द फर्स्ट केस तेलुगू में इसी नाम से बनी फिल्म का हिंदी रीमेक है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि दर्शकों को राजकुमार राव का ये रीमेक मसाला कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म भी शाबाश मिथु की तरह संघर्ष कर रही है। फिल्म की कमाई का तीसरे दिन का आंकड़ा भी सामने आ चुका है। तो चलिए जानते हैं कि वीकएंड पर हिट द फर्स्ट केस ने  कितने करोड़ की कमाई की है।

hit the first case day 3 box office  collection update rajkummar rao sanya malhotra starrer film
हिट- द फर्स्ट केस - फोटो : social media

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर इस फिल्म का निर्देशन शैलेश कोलानू ने किया है। राजकुमार राव और सान्या पहली बार किसी फिल्म में साथ में नजर आए हैं। बता दें कि ये तेलुगू फिल्म का रीमेक है और उसमें विश्व सेन और रूहानी शर्मा मुख्य भूमिकाओं में थे। रिलीज के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक साउथ फिल्म का जल्द ही दूसरा पार्ट भी बनाने की तैयारी है।

hit the first case day 3 box office  collection update rajkummar rao sanya malhotra starrer film
‘हिट द फर्स्ट केस’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिट द फर्स्ट केस के तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुक्रवार को ये फिल्म 1.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ रिलीज हुई थी। शनिवार को फिल्म ने 1.93 करोड़ और रविवार को 2.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। लेकिन वीकएंड के हिसाब से ये कमाई काफी कम है। ऐसे में पहले वीकेंड के बाद हिट की कमाई 5.58 करोड़ रुपए हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
hit the first case day 3 box office  collection update rajkummar rao sanya malhotra starrer film
हिट द फर्स्ट केस टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

 हिट द फर्स्ट केस को टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, दिल राजू, कृष्ण कुमार और कुलदीप राठौर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में राजकुमार राव एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई है। जो कि पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर से पीड़ित है। फिल्म में राजकुमार राव को अभिनय के लिए जमकर तारीफ मिल रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed