फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shabaash Mithu Day 3 Collection: वीकएंड पर भी लाखों में सिमटी 'शाबाश मिथु' की कमाई, फिल्म को नहीं मिल रहे दर्शक

Mon, 18 Jul 2022 08:23 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 18 Jul 2022 08:23 AM IST
विज्ञापन
shabaash mithu day 3 box office collection update taapsee pannu starrer mithali raj biopic
शाबाश मिट्ठू - फोटो : social media

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित फिल्म शाबाश मिथु शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। लेकिन ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। जो बता रहा है कि वीकेंड के बाद भी क्रिकेट पर बनी किसी बायोपिक का कैसा हाल रहा है। बता दें कि हिंदी सिनेमा में वैसे तो क्रिकेट पर आधारित कई फिल्में बनी हैं, लेकिन उनमें से बहुत ही कम ऐसी हैं जो लोगों को पसंद आई हों। शाहिद कपूर की जर्सी के फ्लॉप होने के बाद दर्शकों को शाबाश मिथु से उम्मीद थी, लेकिन ये फिल्म की दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतर सकी।

shabaash mithu day 3 box office collection update taapsee pannu starrer mithali raj biopic
शाबाश मिट्ठू - फोटो : सोशल मीडिया

हमारे देश में आज भी पुरुष वर्चस्व है, बॉलीवुड, राजनीति या फिर क्रिकेट इन सभी जगहों पर। ऐसे में शायद आज भी हजारों लोग ऐसे मिल जाएंगे जिन्हें ये ही नहीं पता है कि आखिर मिताली राज हैं कौन। ऐसे में फिल्म का सही तरीके से प्रचार नहीं हो पाना भी इसकी विफलता का एक कारण हो सकता है। क्योंकि शाबाश मिथु सिर्फ क्रिकेट पर आधारित फिल्म नहीं है। इसमें मिताली के बचपन से लेकर महिला क्रिकेट टीम के कप्तान बनने तक के सफर को दिखाया गया है। ये फिल्म मिताली राज के संघर्ष की कहानी है।

shabaash mithu day 3 box office collection update taapsee pannu starrer mithali raj biopic
शाबाश मिट्ठू - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू और विजय राज जैसे एक्टर्स होने के बावजूद फिल्म की कमाई में कोई खास इजाफा देखने को नहीं मिल रहा है। वीकेंड पर भी जिस हिसाब से शाबाश मिथु कमाई कर रही, उससे ऐसा लग रहा है कि फिल्म को अपना बजट निकालना भी शायद मुश्किल हो जाएगा। महज 50 लाख की ओपनिंग के साथ शुरू हुई इस फिल्म ने शनिवार को 55 लाख रुपये की कमाई की। वहीं रविवार के आंकड़े की बात करें तो इस फिल्म ने रविवार को टिकट खिड़की पर सिर्फ 60 लाख रुपये ही कमाए हैं। बॉक्स ऑफिस पर अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 1.65 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shabaash mithu day 3 box office collection update taapsee pannu starrer mithali raj biopic
शाबाश मिट्ठू - फोटो : सोशल मीडिया

वीकेंड में फ्लॉप फिल्म का तमगा पाने की ओर बढ़ी इस फिल्म के तमाम शो सोमवार से कम किए जा रहे हैं, क्योंकि सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए दर्शक ही नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक मजह 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का तीनों दिन का कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। अगर ऐसा ही चलता है तो आने वाले दिनों में क्रिकेट पर बनी ये फिल्म फ्लॉप की कैटेगरी में चली जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed