{"_id":"62d4566b57d5641d470b2b79","slug":"rajesh-khanna-death-anniversary-actor-loved-anju-mahendroo-very-much-he-was-holding-his-hand-even-while-dying","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajesh Khanna Death Anniversary: इस अभिनेत्री से बेइंतहा मोहब्बत करते थे 'काका', आखिरी समय में भी थामे रहीं थीं हाथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajesh Khanna Death Anniversary: इस अभिनेत्री से बेइंतहा मोहब्बत करते थे 'काका', आखिरी समय में भी थामे रहीं थीं हाथ
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पहले मेगास्टार राजेश खन्ना ने अपनी अदाकारी से लोगों को दीवाना बनाया था। बॉलीवुड में काका के नाम से मशहूर राजेश खन्ना ने जैसा स्टारडम देखा है, कहते हैं वैसा किसी ने नहीं देखा। साल 1966 में रिलीज हुई फिल्म आखिरी खत से बॉलीवुड में कदम रखने वाले इस सुपरस्टार ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिनमें आनंद, अराधना, अमर प्रेम, कटी पतंग, बावर्ची, आप की कसम, इत्तेफाक, हाथी मेरे साथी, अनुरोध, अंदाज, दाग, महबूबा, कर्म, स्वर्ग, छोटी बहू और मेरे जीवन साथी जैसी फिल्में शामिल हैं। आज ही के दिन यानि 18 जुलाई 2012 को उनका निधन हो गया था। उनको गुजरे हुए पूरे नौ साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी वह अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं।
2 of 4
डिंपल कपाड़िया, राजेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
राजेश खन्ना 70 और 80 के दशक के टॉप एक्टर कहे जाते हैं। कहते हैं कि बॉलीवुड में एक दौर ऐसा भी था जब राजेश खन्ना हिट फिल्म की गारंटी बन गए थे। फिल्मों में एंट्री लेते ही राजेश खन्ना हिट नहीं हुए थे, बल्कि कई साल के मेहनत के बाद उन्होंने सुपरस्टार का मुकाम हासिल किया था। राजेश खन्ना ने मार्च 1973 में एक्ट्रेस डिंपल कपाडिया से शादी कर ली थी। लेकिन दोनों ज्यादा लंबे समय तक साथ नहीं रहे। शादी के करीब 11 साल बाद यानी साल 1984 में दोनों अलग हो गए थे हालांकि उन्होंने तलाक नहीं लिया था। इनकी दो बेटियां हैं ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना।
3 of 4
राजेश खन्ना, अंजू महेंद्रू
- फोटो : सोशल मीडिया
डिंपल कपाड़िया से पहले राजेश खन्ना सात साल तक अभिनेत्री अंजू महेंद्रू के साथ रिलेशन में थे। राजेश खन्ना उनसे शादी करना चाहते थे, लेकिन अंजू हमेशा मना करती रहीं और बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। इसके बाद राजेश खन्ना अंजू से बहुत नाराज रहते थे। कहा जाता है कि राजेश खन्ना जान बूझकर अपनी बारात अंजू के घर से लेकर गए थे और उन्होंने अंजू का करियर भी खत्म कर दिया था। बाद में करीब 17 साल तक अंजू और राजेश खन्ना ने एक दूसरे से बात नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राजेश खन्ना
अंजू ने बताया था कि राजेश खन्ना के निधन से कुछ समय पहले दोनों के रिश्ते ठीक हो गए थे और वो उनका ध्यान रखती थीं। साल 2012 में जब राजेश खन्ना का निधन हुआ तब अंजू उनके साथ थीं। दोनों में इस कदर मोहब्बत थी कि राजेश खन्ना के निधन के बाद अंजू ने कहा था कि मुझे इस बात की तसल्ली है कि जब उन्होंने अंतिम सांस ली, तब मैंने उनका हाथ पकड़ा हुआ था। अंजू अभी भी राजेश खन्ना को बहुत याद करती हैं। वह उनके जन्मदिन पर तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।