फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhumi Pednekar: एक्टिंग स्कूल से भूमि पेडनेकर को दिखाया था बाहर का रास्ता, जानें कैसे अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में जमाए अपने पैर

Mon, 18 Jul 2022 08:00 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 18 Jul 2022 08:00 AM IST
सार

बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अभिनय के लिए भी जानी जाती हैं। 

विज्ञापन
Bhumi Pednekar birthday: actress was drop out of  acting school worked as assistant film director to pay the loan
भूमि पेडनेकर - फोटो : insta

बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अभिनय के लिए भी जानी जाती हैं। कभी बढ़े हुए वजन के साथ इंडस्ट्री में कदम रखने वाली भूमि आज फिटनेस और खूबसूरती के मामले में कई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती नजर आती हैं। भूमि हर साल 18 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस साल एक्ट्रेस अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

Bhumi Pednekar birthday: actress was drop out of  acting school worked as assistant film director to pay the loan
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

 भूमि ने साल 2015 में फिल्म 'दम लगा के हईशा' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म इंडस्ट्री में आने के साथ ही लोगों ने उन्हें लेकर कई तरह की बातें की। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने अभिनय और हुनर से सबका मुंह बंद कर दिया। फिल्म 'दम लगा के हईशा' में भूमि का वजन काफी बढ़ा हुआ था। ऐसे में अपने आपको फिट करने के लिए एक्ट्रेस ने खूब मेहनत की। उन्होंने वर्कआउट के साथ ही डाइट फॉलो करते हुए करीब 33 किलो वजन कम किया था। हालांकि, यह मुकाम हालिस करने में उन्हें एक साल लग गया। 

Bhumi Pednekar birthday: actress was drop out of  acting school worked as assistant film director to pay the loan
भूमि पेडनेकर - फोटो : instagram/bhumipednekar

भूमि का जन्म 18 जुलाई 1989 को हरियाणा में हुआ था। उनकी उम्र जब 18 साल थी, तब ही उनके पिता का कैंसर से निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद अभिनेत्री के परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन, अपनी मेहनत और लगन से आज एक्ट्रेस इंडस्ट्री का एक जाना- माना नाम बन चुकी हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि अपने अभिनय के लिए लोकप्रिय भूमि को एक समय एक्टिंग स्कूल से निकाल दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumi Pednekar birthday: actress was drop out of  acting school worked as assistant film director to pay the loan
भूमि पेडनेकर - फोटो : instagram/bhumipednekar

भूमि जब 15 साल की थीं, तब उनके माता- पिता ने एक्टिंग स्कूल में पढ़ाने के लिए लोन लिया था। लेकिन अटेंडेंस कम होने की वजह से उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था। ऐसे में पढ़ाई का लोन चुकाने के लिए उन्होंने यशराज फिल्म्स में बतौर असिस्टेंट फिल्म डायरेक्टर काम किया और वहां से मिली सैलरी से अपना लोन पूरा किया। जीवन में तमाम मुश्किलें झेलने के बाद आखिरकार आज भूमि ने कामयाबी हासिल कर ली है। वह ना सिर्फ एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं, बल्कि समाज के गंभीर मुद्दों को लोगों तक पहुंचाकर समाज के हित में भी काम कर रही हैं। 

विज्ञापन
Bhumi Pednekar birthday: actress was drop out of  acting school worked as assistant film director to pay the loan
भूमि पेडनेकर - फोटो : instagram/bhumipednekar

अभिनेत्री के फिल्मी करियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'शुभ मंगल सावधान' और 'सोन चिड़िया', 'पति पत्नी और वो', 'बाला' और 'सांड की आंख' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। भूमि आखिरी बार फिल्म 'बधाई दो' में अभिनेता राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं। वहीं, अब वह जल्द ही फिल्म 'रक्षाबंधन' में एक्टर अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed