फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2024: परिवार के साथ होली खेलने के बाद ऐश्वर्या-अभिषेक ने दोस्तों संग की मस्ती, बेटी आराध्या भी आईं नजर

Tue, 26 Mar 2024 08:02 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 26 Mar 2024 08:02 AM IST
सार

तीनों पहले श्वेता बच्चन और नव्या नवेली नंदा के साथ होलिका दहन के लिए अमिताभ बच्चन और जया के साथ शामिल हुए। इसके बाद कपल ने शाम तक होली का जश्न मनाया।

विज्ञापन
Holi 2024: Aishwarya Rai Abhishek Bachchan and Aaradhya Bachchan Celebrate Holi with Friends See Photos
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिन होली के त्योहार की रौनक हर तरफ देखने को मिली। ऐसे में कई सितारों के घर भी होली की धूम देखने को मिल रही है। सभी सितारे होली के रंग में डूबे दिखाई दिए। बच्चन परिवार में भी जमकर होली का जश्न मनाया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या ने अपनी होली की छुट्टियों का खूब आनंद उठाया। परिवार के साथ होली मनाने के बाद अपने दोस्तों के साथ होली खेली।

Holi 2024: Aishwarya Rai Abhishek Bachchan and Aaradhya Bachchan Celebrate Holi with Friends See Photos
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने बेटी आराध्या की जमकर होली का जश्न मनाया। दोनों सितारे पहले श्वेता बच्चन और नव्या नवेली नंदा के साथ होलिका दहन के लिए अमिताभ बच्चन और जया के साथ शामिल हुए। इसके बाद कपल ने शाम तक होली का जश्न मनाया। दोनों अपनी बेटी के साथ होली मनाने के लिए सफेद रंग के कपड़ों में दिखाई दिए।

Holi 2024: Aishwarya Rai Abhishek Bachchan and Aaradhya Bachchan Celebrate Holi with Friends See Photos
ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जमकर होली का जश्न मनाया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। होली पार्टी की अंदर की तस्वीरों में ऐश्वर्या और अभिषेक एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। बेटी आराध्या भी होली के जश्न में शामिल हुईं और अपने दोस्तों के साथ पोज दोती हुई दिखाई दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2024: Aishwarya Rai Abhishek Bachchan and Aaradhya Bachchan Celebrate Holi with Friends See Photos
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

कपल बच्चों के साथ फोम से भी होली खेलते हुए नजर आया। तस्वीरों में ऐश्वर्या होली के रंगों से पूरी ढकी हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने फैंस के साथ खूब तस्वीरें और सेल्फी भी करवाईं। फैंस को इनकी होली पार्टी की तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं। 

विज्ञापन
Holi 2024: Aishwarya Rai Abhishek Bachchan and Aaradhya Bachchan Celebrate Holi with Friends See Photos
नव्या नवेली नंदा-अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चन परिवार के साथ झगड़े की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन बीते दिन परिवार के साथ होली की पूजा में दिखाई दीं। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने इंस्टाग्राम पर होलिका दहन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन भी नजर आए। उन्होंने साथ मिलकर होली भी खेली। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को इस त्योहार की बधाई भी दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed