फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holidays in Bollywood: मानवाधिकार आयोग पहुंचा फिल्म इंडस्ट्री में छुट्टी का मामला, जारी किए ये अहम निर्देश

Thu, 23 Feb 2023 03:38 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 23 Feb 2023 03:38 PM IST
विज्ञापन
Holidays in Bollywood matter of leave in film industry reached Human Rights Commission some instruction issued
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘शो मस्ट गो ऑन’ ये कहावत मनोरंजन उद्योग में दुनिया भर में सबसे ज्यादा प्रचलित कहावत है। मतलब कि कुछ भी हो जाए, शूटिंग नहीं रुकनी चाहिए। सितारों के घर में शोक होता है तो भी वह पहले से तय शूटिंग कम ही रोकते हैं। कर्मचारियों के लिए तो खैर कभी शूटिंग रुकती ही नहीं। साल के 365 दिन वह काम पर रहते हैं। लेकिन, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत कर्मचारियो की छुट्टी का मामला अब मानवाधिकार आयोग तक जा पहुंचा है। आयोग को इस बारे में मिली शिकायत के बाद इस मसले पर गंभीरता से विचार होने के आसार दिखने लगे हैं।

Holidays in Bollywood matter of leave in film industry reached Human Rights Commission some instruction issued
शमशेरा की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले कामगारों, तकनीशियनों व अन्य की संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने बीते महीने से साल में अनिवार्य छुट्टियों की सूची जारी की थी, जिसमें महीने के हर रविवार की छुट्टी के अलावा साल भर में 12 और छुट्टियों का ऐलान किया गया था। इस घोषणा के बारे में ‘अमर उजाला’ ने तहकीकात की तो पता चला कि अभी तक ये छुट्टियां लागू नहीं हुई हैं। यही नहीं, इस दौरान कुछ रोचक जानकारियां भी सामने आईं।

Holidays in Bollywood matter of leave in film industry reached Human Rights Commission some instruction issued
रेलवे स्टेशन पर हो रही शूटिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज की तरफ से तय साल 2023 की छुट्टियों में 26 जनवरी, 18 फरवरी को महाशिवरात्रि, 8 मार्च को होली, 22 अप्रैल को रमजान, 1 मई को मजदूर दिवस, 29 जून को मोहर्रम, 15 अगस्त, गणेश चतुर्थी, दशहरा, दीपावली और क्रिसमस शामिल हैं। 26 जनवरी और 18 फरवरी को शिवरात्रि के दिन जब सिने वर्कर्स को छुट्टी न मिलने की बात ‘अमर उजाला’ को पता चली तो इस बारे में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष बी एन तिवारी से इसकी वजह जानने की कोशिश की गई।

Sonu Sood: छा गया बिहार की माटी का लाल अमरजीत जयकर, रूहानी आवाज सुन सोनू सूद ने दे डाला यह बड़ा ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन
Holidays in Bollywood matter of leave in film industry reached Human Rights Commission some instruction issued
बी एन तिवारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बी एन तिवारी ने बताया कि इस मामले में फेडरनेशन ने सबसे पहले महाराष्ट्र ह्यूमन कमीशन से मांग की थी लेकिन उनके स्तर से सिने कर्मचारियों के लिए कुछ किया नहीं गया। फेडरेशन की मांग थी कि छुट्टी के अलावा शूटिंग पर वर्करों की सुरक्षा का ध्यान दिया जाए और सरकार ने जो आठ घंटे की ड्यूटी लागू की है, उसका पालन फिल्म इंडस्ट्री में भी हो। कर्मचारी अगर आठ घंटे से ज्यादा काम कर रहे हैं तो उसे डबल शिफ्ट माना जाए और उसी हिसाब से भुगतान किया जाए।

विज्ञापन
Holidays in Bollywood matter of leave in film industry reached Human Rights Commission some instruction issued
महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राज्य मानवाधिकार आयोग में अपनी सुनवाई न होते देख फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से इसकी शिकायत की है।  बी एन तिवारी कहते हैं, 'राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राज्य मानवाधिकार आयोग को 15 दिन में इस बाबत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सिने कामगारों की शिकायतों को लेकर एक त्रिपक्षीय समिति बनाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। यह समिति तीन महीने में बननी है और इसमें फेडरेशन, राज्य सरकार और निर्माताओँ के प्रतिनिधि शामिल होंगे।’ हालांकि तिवारी के मुताबिक इस बाबत अभी महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग ने कोई कदम नहीं उठाया है और हमने इसकी शिकायत राज्य सरकार से भी की है।

Pathaan: पड़ोसी मुल्क में 'पठान' की रिलीज से पहले बुलंद हुए विरोध के स्वर, बांग्लादेशी अभिनेता ने जताई आपत्ति

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed