फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan: पड़ोसी मुल्क में 'पठान' की रिलीज से पहले बुलंद हुए विरोध के स्वर, बांग्लादेशी अभिनेता ने जताई आपत्ति

Thu, 23 Feb 2023 02:41 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 23 Feb 2023 02:41 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan pathaan all set to release in bangladesh actor dipjol opposed the release of srk film
डिपजोल, पठान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म पठान इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। यह फिल्म शाहरुख के फैंस को खूब पसंद आ रही है और वह पठान को एक नहीं बल्कि 3 से 4 बार सिनेमाघरों में जाकर देख रहे हैं। पठान के जरिए शाहरुख खान ने सिनेमाघरों में चार साल बाद वापसी की है। इससे पहले वह आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे, जो कि फ्लॉप रही थी। लेकिन पठान ने तो रिलीज से पहले ही बज बना लिया था। इस फिल्म के गाने बेशरम रंग ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। पठान भारत में रिलीज होने के साथ-साथ विदेशों से भी कमाई कर रही है। वहीं यह फिल्म बांग्लादेश में भी 24 फरवरी को रिलीज की जाएगी, लेकिन इसको लेकर वहां के एक अभिनेता ने सवाल उठाए हैं।

shahrukh khan pathaan all set to release in bangladesh actor dipjol opposed the release of srk film
पठान - फोटो : social media

बांग्लादेश के लोग 24 फरवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इस दिन शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। पड़ोसी देश बांग्लादेश में आठ साल के बाद भारतीय फिल्म पठान रिलीज होने जा रही है, लेकिन यह बात बांग्लादेशी अभिनेता डिपजोल को पसंद नहीं आई है और उन्होंने इसका विरोध जताया है। 


इसे भी पढ़ें- TRP Week 7: सास-बहू सीरियल को पीछे छोड़ 'बिग बॉस 16' ने मारी बाजी, 'अनुपमा' को TRP में तगड़ा झटका
 
shahrukh khan pathaan all set to release in bangladesh actor dipjol opposed the release of srk film
डिपजोल - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार डिपजोल ने मीडिया से बात करते हुए अपना गुस्सा व्यक्त किया। उन्होंने कहा बांग्लादेशी फिल्म इंडस्ट्री दर्शकों के हर वर्ग का मनोरंजन करने के लिए क्वालिटी वाली फिल्में लाने की कोशिश कर रहा है। अभिनेता ने दावा किया कि अगर हिंदी फिल्मों को इम्पोर्ट किया जाता है तो इससे उनकी अपनी फिल्में बुरी तरह से प्रभावित होंगी। बता दें कि डिपजोल अपनी पांच फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और वह इस बात से खुश नहीं हैं कि भारतीय फिल्म बांग्लादेश में रिलीज हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan pathaan all set to release in bangladesh actor dipjol opposed the release of srk film
पठान - फोटो : social media

उन्होंने कहा है हाल ही में कुछ बांग्लादेशी फिल्मों ने सिनेमाघरों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इससे थिएटर्स में दर्शक भी बढ़े हैं। उनका कहना है कि बांग्लादेश के दर्शक परिवार के साथ फिल्में देखने पसंद करते हैं, जो कि ज्यातातर परंपराओं का पालन करती हैं, वहीं भारतीय फिल्मों का नेचर बांग्लादेश से बिल्कुल अलग है और मेल नहीं खाता है। उनका कहना है कि हिंदी फिल्मों में कई अश्लील गाने और दृश्य होते हैं जो देश की सामाजिक संस्कृति से मेल नहीं खाते हैं। ऐसे में उनके अनुसार, बांग्लादेश में फिल्में एंटरटेन करने के साथ ही  दर्शकों को साफ-सुथरा पाठ भी पढ़ाती हैं।

इसे भी पढ़ें- Sonu Sood: छा गया बिहार की माटी का लाल अमरजीत जयकर, रूहानी आवाज सुन सोनू सूद ने दे डाला यह बड़ा ऑफर

विज्ञापन
shahrukh khan pathaan all set to release in bangladesh actor dipjol opposed the release of srk film
पठान - फोटो : social media

बता दें कि पठान' लगभग 8 साल बाद पड़ोसी देश में रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। बांग्लादेश में पांच दशकों से अधिक समय से भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। साल 2015 में यह प्रतिबंध हटाया गया था और सलमान खान की 'वांटेड' दशकों बाद बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी थी। लेकिन इसका वहां के कलाकारों ने फिर इस बात का विरोध जताया और अन्य कोई फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। उनका कहा था कि इससे बांग्लादेशी मनोरंजन जगत खत्म हो जाएगा। हाल ही में काफी जद्दोजहद के बाद बांग्लादेश के सूचना मंत्रालय ने देश में हिंदी फिल्मों को रिलीज करने की मंजूरी दी थी। फिल्म से जुड़े 19 संगठनों के साथ मंत्रालय के अधिकारियों ने इस बात पर सहमति जताई थी कि हर साल 10 हिंदी फिल्में बांग्लादेशी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed