फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ali Fazal-Richa Chadha Wedding: अली-ऋचा की शादी में हॉलीवुड सितारे भी जमाएंगे रंग, सामने आई मेहमानों की लिस्ट

Mon, 26 Sep 2022 01:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 26 Sep 2022 01:25 PM IST
विज्ञापन
Hollywood actors Gerard Butler and Judi Dench invited in Ali Fazal-Richa Chadha Wedding
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवु़ड एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अपनी शादी को लेकर दोनों सेलेब्स लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों के फैंस भी इस वेडिंग को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बीच इस शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।



'मेरी तो जिंदगी चली गई...'राजू की पत्नी शिखा की बातें सुन भावुक हुए फैंस

Hollywood actors Gerard Butler and Judi Dench invited in Ali Fazal-Richa Chadha Wedding
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी में अब कुछ ही दिन बचे हैं। यही वजह है कि दोनों जल्द ही रस्मों के लिए दिल्ली रवाना होने वाले हैं। इस बीच चर्चा है कि मुंबई में आयोजित होने वाले शादी के रिसेप्शन में अली के हॉलीवुड के कई दोस्त भी शामिल होने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' में अली की को-स्टार रहीं लेजेंड्री एक्ट्रेस जूडी डेंच और जेरार्ड बटलर को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा अली ने अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' के को-स्टार का भी इस समारोह के लिए इंवाइट किया है। बताया जा रहा है कि जासूसी थ्रिलर 'तेहरान' के कलाकार भी मेहमानों क लिस्ट में शामिल हैं। 

Brahmastra: 410 करोड़ में बनी ब्रह्मास्त्र की ये गलतियां बर्दाश्त नहीं कर पाए लोग, देख आपका दिमाग भी होगा खराब

Hollywood actors Gerard Butler and Judi Dench invited in Ali Fazal-Richa Chadha Wedding
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में इस शादी के लेकर जानकारी सामने आई थी कि अली और ऋचा ने मेहमानों का खास ख्याल रखते हुए 'नो फोन पॉलिसी' न रखने का फैसला किया है। इसके लिए बस एक छोटी सी शर्त रखी गई है कि शादी की फोटो क्लिक किए बिना मेहमान अपना फोन इस्तेमाल कर सकते हैं। 30 सितंबर से दोनों की शादी की रस्में शुरू होने जा रही हैं। वहीं, 6 अक्टूबर को यह प्रेमी जोड़ा हमेशा के लिए एक दूजे का होने वाला है।

Brahmastra: अस्त्रों की दुनिया से लेकर शानदार वीएफएक्स तक, बॉलीवुड फिल्मों में पहले कभी नहीं दिखीं ये चीजें

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood actors Gerard Butler and Judi Dench invited in Ali Fazal-Richa Chadha Wedding
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अली बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 'फ्यूरियस 7' और 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' उनकी चर्चित हॉलीवुड फिल्में हैं। वहीं, ऋचा भी कई हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। 'फुकरे' में भोली पंजाबन का उनका रोल लोगों ने काफी पसंद किया था।

Ram Setu Teaser: रोमांचक सफर पर निकले अक्षय कुमार, हैरान कर देगा 'राम सेतु' का टीजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed