फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: 410 करोड़ में बनी ब्रह्मास्त्र की ये गलतियां बर्दाश्त नहीं कर पाए लोग, देख आपका दिमाग भी होगा खराब

Mon, 26 Sep 2022 12:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 26 Sep 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra part one shiva Five mistakes Alia Bhatt and Ranbir Kapoor film are being trolled for these reasons
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अस्त्रों की जादुई दुनिया पर आधारित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की चर्चा लगातार हो रही है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह बिग बजट फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आते ही इस फिल्म की कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया। इस फिल्म ने अब तक 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और इसका कलेक्शन अब भी जारी है। लेकिन यह भी सच है कि इस फिल्म को सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कई लोगों ने इस मल्टी स्टारर फिल्म को शानदार बताया है तो कुछ लोग 'ब्रह्मास्त्र' को 'बकवास' बताने में पीछे नहीं रहे हैं। आज हम आपको इसकी वजह बताने जा रहे हैं। इस आर्टिकल में 'ब्रह्मास्त्र' की पांच गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जो इस फिल्म में लोगों को हजम नहीं हुई हैं।    

Brahmastra part one shiva Five mistakes Alia Bhatt and Ranbir Kapoor film are being trolled for these reasons
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खराब डायलॉग
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक शानदार स्टार कास्ट दिखी है और दर्शकों को उम्मीद थी कि धांसू सितारों से सजी फिल्म के डायलॉग भी दमदार होंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस फिल्म के डायलॉग्स लोगों के समझ नहीं आए। आलिया भट्ट के मुंह से बार बार 'शिवा'-'शिवा' सुनकर दर्शक बोर हो गए थे। इसी तरह शाहरुख खान जैसे शानदार अभिनेता भी कार्टून सीरियल जैसे डायलॉग बोलते दिखे। यही चीज लोगों को पसंद नहीं आई।

Brahmastra part one shiva Five mistakes Alia Bhatt and Ranbir Kapoor film are being trolled for these reasons
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

भागती दिखी कहानी
'ब्रह्मास्त्र' भारत की माइथोलॉजी पर आधारित है। फिल्म में पांच अस्त्र  'ब्रह्मास्त्र', 'अग्नि अस्त्र', 'वानर अस्त्र', 'नंदी अस्त्र' और 'प्रभास्त्र' को दिखाया गया है और इनकी दमदार शक्तियों के बारे में बताया गया है। लेकिन इस फिल्म की कहानी में दर्शकों को कहीं भी ठहराव नहीं दिखा। बेशक इस फिल्म में अस्त्रों को बहुत अच्छी तरह पेश किया गया। लेकिन कहानी हमेशा भागती दिखी और यही चीज दर्शकों को हजम नहीं हुई।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra part one shiva Five mistakes Alia Bhatt and Ranbir Kapoor film are being trolled for these reasons
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फालतू की लव स्टोरी
इस फिल्म में दिखाया गया कि 'ब्रह्मास्त्र' के तीन टुकड़े हैं, जिसे पाने के लिए 'देव' हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। कहानी में देव का काम मौनी रॉय यानी 'जूनून' कर रही है। इतनी सीरियस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लव एंगल को डाला गया है और वो भी हद से ज्यादा। फिल्म का एंड 'ब्रह्मास्त्र' की शक्ति नहीं बल्कि प्यार की शक्ति के साथ होता है, जो फिल्म के पूरे मतलब को ही बदल देता है। 

विज्ञापन
Brahmastra part one shiva Five mistakes Alia Bhatt and Ranbir Kapoor film are being trolled for these reasons
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गाने भी नहीं लोगों को नहीं आए पसंद
इस फिल्म का सबसे पॉपुलर गाना 'केसरिया' रहा है, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। यह गाना जब रिलीज हुआ था तब इसे खूब ट्रोल किया गया था क्योंकि गाने के लिरिक्स लोगों को समझ नहीं आए थे। इसी तरह इस फिल्म का पहला गाना 'डांस का भूत' भी दर्शकों को जबरदस्ती का लगा है। यह गाना शुरुआत में ही आता है, जिसके जरिए रणबीर कपूर फिल्म में धांसू एंट्री करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed