बॉलीवुड के सितारे हॉलीवुड फिल्मों में अपना नाम कमा रहे हैं, उसी तरह हॉलीवुड के कई सितारे बॉलीवुड फिल्मों में काम कर लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। फैंस को भी इन सितारों का अभिनय काफी पसंद आया था। लेकिन एक फिल्म के बाद ये दोबारा बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए। आज इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक बार के बाद बॉलीवुड फिल्मों में नजर नहीं आए।
Bollywood: हॉलीवुड के इन कलाकारों ने बॉलीवुड में काम कर बटोरीं सुर्खियां, एक फिल्म के बाद ही हो गए गायब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारबरा मोरी
ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'काइट्स' में नजर आने वाली मैक्सिकन अभिनेत्री बारबरा मोरी को लोगों ने काफी पसंद किया था। अभिनेत्री की खूबसूरती के भी काफी चर्चे हुए थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद बारबरा मोरी फिर कभी बॉलीवुड में दिखाई नहीं दीं।
V Shantaram Studio: गब्बर ने यहीं पूछा, ‘कितने आदमी थे?’, अब कोई झांकने भी नहीं आता, क्यों? आइए जानते हैं...
पॉल ब्लैकथॉर्न
आमिर खान की फिल्म 'लगान' में निगेटिव किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले हॉलीवुड एक्टर पॉल ब्लैकथॉर्न को इस फिल्म के बाद दोबारा बॉलीवुड में नहीं देखा गया । फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।
Sonu Sood: सड़क किनारे गाने वाले मकसूद का सहारा बने सोनू सूद, दिया नौकरी का ऑफर
एलिस पैटन
'रंग दे बसंती' में आमिर खान के साथ दिखाई दीं एक्ट्रेस एलिस पैटन को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में एलिस की आमिर के साथ जोड़ी भी काफी बढ़िया लगी थी और यह बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी। लेकिन इसके बाद एलिस पैटन को किसी बॉलीवुड फिल्म में नहीं देखा गया।
Kartik Aaryan: लवर बॉय की इमेज छोड़ अगली फिल्म में इस किरदार में नजर आएंगे कार्तिक, कर रहे कड़ी मेहनत
रशेल शैले
'लगान' का ही हिस्सा रहीं रशेल शैले को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में अभिनेत्री आमिर खान की दीवानी दिखाई गई थीं। ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद भी रशेल कभी बॉलीवुड में दोबारा नजर नहीं आईं।
Dhanush-Aishwarya: पहली मुलाकात का वो किस्सा, जब एक स्ट्रगलिंग एक्टर अपने ही गुरु की बेटी पर हार बैठे थे दिल