फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Fans: बॉलीवुड के फैन हैं हॉलीवुड के ये सुपरस्टार्स, इन सितारों के साथ करना चाहते हैं फिल्मों में काम

Tue, 18 Oct 2022 11:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 18 Oct 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Hollywood stars from daniel radcliff to rovert downey junior jackie chan who are fan of bollywood superstars
हॉलीवुड स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड फिल्मों से लेकर हॉलीवुड स्टार्स तक  का भारत में अलग की क्रेज देखने को मिलता है। हॉलीवुड के स्टार्स की लोगों के सिर पर इतनी दीवानगी है कि लोग इनकी हर छोटी से छोटी बात पर नजर रखते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जिन सितारों के पीछे हम पागल रहते हैं, वे सभी हमारे बॉलीवुड सेलेब्स के दीवाने हैं। बॉलीवुड सितारे अक्सर अपने अभिनय और लुक्स से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। उनके अंदर इतनी प्रतिभा है कि सिर्फ देश के लोग ही नहीं बल्कि दुनिया इनकी दीवानी है। इसी की वजह से हॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार बॉलीवुड के बड़े फैन हैं। इतना ही नहीं ये सितारे खुद बॉलीवुड सितारों के साथ काम करने की इच्छा जता चुके हैं। आज हम इस रिपोर्ट में आपको ऐसे ही हॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉलीवुड सितारों के साथ काम करना चाहते हैं।

Hollywood stars from daniel radcliff to rovert downey junior jackie chan who are fan of bollywood superstars
क्रिस्टन स्टूअर्ट, ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram

क्रिस्टन स्टूअर्ट
हॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वाली क्रिस्टन स्टूअर्ट आज के समय में एक मशहूर अदाकारा हैंं। क्रिस्टन के चाहने वाले देश-विदेश में फैले हैं, लेकिन अभिनेत्री बॉलीवुड स्टार्स को काफी पसंद करती हैं। फिल्म 'ट्वाइलाइट' से मशहूर हुई अभिनेत्री क्रिस्टन को बॉलीवुड के हैंडसम हंक यानी ऋतिक रोशन बेहद पसंद हैं। अभिनेत्री ने खुद एक इंटरव्यू में इसका खुलासा करते हुए कहा था कि, 'अगर उन्हें एक अच्छी स्क्रिप्ट मिले तो वह ऋतिक रोशन के साथ काम करना पसंद करेंगी। क्रिस्टन के अनुसार ऋतिक एक अच्छे अभिनेता हैं और काफी हैंडसम हैं।'
Doctor G Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस असफल साबित हो रही डॉक्टर जी, पांचवें दिन कमाए इतने करोड़

Hollywood stars from daniel radcliff to rovert downey junior jackie chan who are fan of bollywood superstars
जैकी चैन, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

जैकी चैन
बॉलीवुड इंडस्ट्री में लोगों को जैकी चैन की फिल्में देखना काफी पसंद है। देखा जाए तो पूरा बॉलीवुड जैकी चैन का दीवाना है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि जैकी चैन खुद बॉलीवुड के बहुत बड़े फैन हैं। मार्शल आर्ट्स के देवता माने जाने वाले अभिनेता जैकी चैन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उन्हें बॉलीवुड में काम करने का मौका मिलेगा तो वह जरुर करेंगे। उन्हें मल्लिका शेरावत के साथ काम करने की इच्छा जताई थी, जो उन्होंने किया भी था। इसके साथ ही अभिनेता आमिर खान को भी काफी पसंद करते हैं।
Viral Video: एफिल टावर के सामने शख्स ने 'शाहरुख स्टाइल' में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood stars from daniel radcliff to rovert downey junior jackie chan who are fan of bollywood superstars
किम कार्दशियन, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

किम कार्दशियन
हॉलीवुड की सबसे चर्चित मॉडल, बिजनेस वुमेन और अभिनेत्री किम कार्डशियन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अपनी अदाओं से करोड़ों लोगों का दिल धड़काने वाली किम भी बॉलीवुड से काफी प्रभावित नजर आती हैं। वह कई बार बॉलीवुड के दो बड़े अभिनेताओं शाहरुख और सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जता चुकी हैं। उनका कहना है कि वह सबसे पहले सलमान खान के साथ काम करना चाहती हैं।
Aryan Khan Case: एनसीबी की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, आर्यन खान ड्रग्स केस की जांच में पाई गईं कई खामियां

विज्ञापन
Hollywood stars from daniel radcliff to rovert downey junior jackie chan who are fan of bollywood superstars
डैनियल रैडक्लिफ

डैनियल रैडक्लिफ
हॉलीवुड की मशहूर फैंटेसी फिल्म 'हैरी पॉटर' के स्टार अभिनेता डैनियल रैडक्लिफ भी बॉलीवुड को काफी पसंद करते हैं। उन्हें बॉलीवुड का डांस और ड्रामा बहुत पसंद हैं। डैनियल ने कई बार यह इच्छा जताई है कि वह बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनना पसंद करेंगे।
Kantara: राम गोपाल वर्मा ने 'कांतारा' की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- ऋषभ शेट्टी को मिलनी चाहिए ट्यूशन फीस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed