{"_id":"6249d93724bfbb4edb694989","slug":"hollywood-superstar-jim-carrey-planning-to-retire-from-acting-said-i-have-done-enough","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jim Carrey Retirement: रिटायरमेंट की योजना बना रहे जिम कैरी, कहा- मैंने काफी काम कर लिया, बस अब और नहीं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jim Carrey Retirement: रिटायरमेंट की योजना बना रहे जिम कैरी, कहा- मैंने काफी काम कर लिया, बस अब और नहीं...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
जिम कैरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड के मशहूर एक्टर जिम कैरी ने एक्टिंग करियर से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात की घोषणा की। उनका कहना है कि वह जल्द ही एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहने जा रहे हैं। एक्टर इस साल 'सोनिक द हेजहॉग 2' में नजर आने वाले हैं, जो स्क्रीन पर उनकी आखिरी उपस्थिति हो सकती है। उनके अचानक लिए इस फैसले से फैंस भी हैरान हैं।
2 of 4
जिम कैरी
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 1990 में आई टीवी सीरीज इन लिविंग कलर से जिम कैरी काफी मशहूर हुए थे। जिम कैरी द मास्क, डंब एंड डम्बर, लायर लायर, ब्रूस अलमाइटी और ए क्रिसमस कैरोल जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म सोनिक द हेजहॉग में डॉ रोबोटनिक के किरदार में देखा गया था।
3 of 4
जिम कैरी
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने कहा, 'मैं एक्टिंग से संन्यास ले रहा हूं। इस बारे में मैं काफी गंभीर हूं। अगर परियां कोई ऐसी स्क्रिप्ट लेकर आती हैं, जिसे सोने की स्याही से लिखा गया हो और मुझे कहा जाए कि यह लोगों के लिए देखना बेहद जरूरी है तो शायद मैं एक्टिंग की दुनिया में बना रहूंगा। लेकिन अभी मैं फिलहाल फिल्मों से दूरी बना रहा हूं।' आगे उन्होंने कहा, 'मुझे अपने जीवन में शांति पसंद है। मुझे पेंटिंग अच्छी लगती है। मुझे अपनी स्पिरिचुअल लाइफ से प्यार है। ऐसी बातें आप किसी भी काम कर रहे सेलिब्रिटी को कहते नहीं सुनेंगे...मैंने काफी काम कर लिया है। बस इतना काफी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जिम कैरी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में हॉलीवुड एक्टर ब्रूस विलिस ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया था। उनके परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया था कि ब्रूस अब फिल्मों में नजर नहीं आएंगे। उनके परिवार के मुताबिक ब्रूस अफेजिया नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी में लोगों के बोलने और समझने की क्षमता पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।