{"_id":"6249c2e7493e99587b0d8f56","slug":"yami-gautam-instagram-account-hacked-actress-tweeted-for-fans-to-be-aware","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yami Gautam: यामी गौतम का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, एक्ट्रेस ने फैंस से की यह खास अपील","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Yami Gautam: यामी गौतम का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, एक्ट्रेस ने फैंस से की यह खास अपील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 03 Apr 2022 09:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
यामी गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी है। उन्होंने बताया है कि दो दिनों से वह अपने अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रही हैं। ट्विटर पर अपने फैंस के लिए उन्होंने लिखा, 'आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं कल से अपने इंस्टाग्राम को इस्तेमाल नहीं कर पा रही हूं। शायद मेरा अकाउंट हैक हो गया है। हम इसे जल्द से जल्द वापस पाने का प्रयास कर रहे हैं।'
2 of 4
यामी गौतम
- फोटो : यामी गौतम
इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस को अपने अकाउंट में होने वाली किसी भी तरह की असामान्य गतिविधि के लिए भी आगाह किया है। उन्होंने कहा, 'अगर मेरे अकाउंट के माध्यम से कोई असामान्य गतिविधि होती है, तो कृपया इसके बारे में जागरूक रहें। धन्यवाद!' बता दें कि यामी गौतम इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 15 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उनके इंस्टा पेज पर दो दिन पहले का पोस्ट नजर आ रहा है जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म के गाने का वीडियो शेयर किया है।
3 of 4
यामी गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म दसवीं में आएंगी नजर
यामी जल्द ही फिल्म दसवीं में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह सख्त पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंगी। वहीं, फिल्म में अभिषेक बच्चन ने लीड रोल प्ले किया है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। इसके अलावा यामी 'ओह माय गॉड 2' और 'लास्ट' फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अपने पति के साथ यामी गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
उनकी पिछली रिलीज की बात करें तो आखिरी बार उन्हें 'अ थर्सडे' में देखा गया था। इस फिल्म में उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए काफी तारीफ मिली थी। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। गौरतलब है कि यामी ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। विक्की डोनर से एक्टिंग डेब्यू करने वाली यामी अब तक काबिल, बाला, उरी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।