{"_id":"6249aeedc7304f0f494e7eb2","slug":"john-abraham-doesn-t-want-to-debut-on-ott-said-it-is-very-difficult-in-299-rupee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"John Abraham: ओटीटी पर डेब्यू नहीं करना चाहते जॉन अब्राहम, बोले- 299 रुपये में यह बहुत मुश्किल है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
John Abraham: ओटीटी पर डेब्यू नहीं करना चाहते जॉन अब्राहम, बोले- 299 रुपये में यह बहुत मुश्किल है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 03 Apr 2022 08:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी फिल्म 'अटैक' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक अप्रैल को रिलीज हुई उनकी फिल्म 'अटैक' को बॉक्स ऑफिस पर जूनियर एनटीआर और राम चरण की फिल्म 'आरआरआर' कड़ी टक्कर दे रही है। वहीं, अपने एक इंटरव्यू में जॉन ने अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर बात की है।
2 of 4
जॉन अब्राहम
- फोटो : social media
अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर कहा कि यह बहुत मुश्किल है। मैं 299 रुपये के लिए नहीं हूं। हालांकि यह गलत नहीं है, लेकिन आज में इसके लिए तैयार नहीं हूं। शायद भविष्य में मैं भी ओटीटी पर काम करूं। इसके आगे जॉन ने कहा कि वह बड़े पर्दे के हीरो हैं और इसी पर दिखना चाहते हैं। इसके लिए चाहे उन्हें हथौड़ा भी खाना पड़े।
3 of 4
जॉन अब्राहम
अभिनेता ने फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर कहा कि बहुत से लोग फिल्म के पहले पार्ट की सफलता या असफलता के आधार पर दूसरे पार्ट की तैयारी करते हैं। लेकिन उन्हें हमेशा लगता था कि सोल्जर को कहीं जाना चाहिए, कुछ होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब आप इस फिल्म को देखेंगे तो आपको एहसास होगा कि यह दूसरे पार्ट की ओर इशारा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जॉन अब्राहम
- फोटो : Instagram
अहमदाबाद में रोबोटिक्स सेंटर की अपनी हालिया जर्नी को याद करते हुए अभिनेता ने कहा कि भारतीय सेना को दी जाने वाली तकनीक बहुत ही अच्छी है। हम 'अटैक' के जरिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि हमारे आसपास क्या हो रहा है। 'अटैक' हमारा मेक इन इंडिया हीरो है, यही हमारा सुपर सोल्जर है। आपको बता दें कि जॉन जल्द ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'पठान' में दिखाई देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।