फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holy Cow: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बीवी ने गाय चोरी पर बनाई फिल्म, समझिए क्या है रामपुर के भैंस चोरी कांड से कनेक्शन

Thu, 16 Jun 2022 11:16 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 16 Jun 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
Holy Cow: Nawazuddin Siddiqui wife Aaliya Siddiqui first film as a producer going to release on 26 august
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा में छोटे शहरों की कहानियों का जैसे-जैसे बोल बाला बढ़ रहा है, फिल्मकार तरह तरह के विचारों से अपनी फिल्मों में कल्पनाओं के घोड़े दौड़ा रहे हैं। कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश में पूर्व मंत्री आजम खां की भैंस की चोरी का खूब हल्ला हुआ था। अब ऐसी ही एक कहानी आपको जल्द ही बड़े परदे पर दिखेगी। फिल्म का नाम है, 'होली काउ' और इसे बनाया है अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्धीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने। 

Holy Cow: Nawazuddin Siddiqui wife Aaliya Siddiqui first film as a producer going to release on 26 august
नवाजुद्दीन सिद्धीकी - फोटो : अमर उजाला

नवाजुद्दीन और तिग्मांशु धूलिया का होगा मुख्य किरदार
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्धीकी के अभिनय कौशल से तो सभी वाकिफ हैं। अब उनकी पत्नी आलिया सिद्धिकी ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया है। वह अब फिल्म निर्माता बन गई हैं। फिल्म 'होली काउ' उनकी पहली फिल्म है, जो आगामी 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म में संजय मिश्रा लीड रोल में हैं। यह फिल्म एक गाय की चोरी की कहानी पर आधारित है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तिग्मांशु धूलिया की खास भूमिकाएं हैं।

Holy Cow: Nawazuddin Siddiqui wife Aaliya Siddiqui first film as a producer going to release on 26 august
'होली काउ' - फोटो : अमर उजाला

कबीर करेंगे फिल्म निर्देशन
बता दें कि इस फिल्म के मुख्य किरदार में एक गाय होगी। एक मीडिया बातचीत के दौरान आलिया सिद्धिकी ने बताया था कि फिल्म 'होली काउ' आज के गंभीर सिनेमा की संवेदनशीलता पर एक व्यंग्य होगी। फिल्म का निर्देशन साई कबीर करेंगे। इससे पहले साई कबीर ने कई 'रिवॉल्वर रानी', 'द शौकीन्स' और 'किस्मत कनेक्शन' जैसी फिल्में बनाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holy Cow: Nawazuddin Siddiqui wife Aaliya Siddiqui first film as a producer going to release on 26 august
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

गाय को ढूंढने की कहानी
यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी फिल्म है। यह सलीम अंसारी के एक रात के एडवेंचर पर आधारित है, जो अपनी लापता गाय रुक्सार को खोजने की कोशिश में निकलता है। होली काउ वाईटी एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित है और आलिया सिद्दीकी और बलजिंदर खन्ना इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आलिया सिद्धीकी अपनी इस पहली फिल्म के जरिए इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाने में कामयाब होंगी? फिलहाल विषय के कारण फैंस इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed