फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saunkan Saunkne: सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर आ रही है एमी विर्क की फिल्म, यहां जानिए कब होगी स्ट्रीम

Thu, 16 Jun 2022 10:36 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 16 Jun 2022 10:36 AM IST
विज्ञापन
Saunkan Saunkne Nimrat Khaira Ammy Virk and Sargun Mehta starrer film stream on Amazon Prime Video
सौंकन सौंकने - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म इंडस्ट्री में अब सिर्फ बॉलीवुड का ही जलवा नहीं रहा, बल्कि दूसरी भाषाओं की फिल्में भी सफलता का परचम लहराने लगी हैं। पहले सिर्फ हिंदी फिल्में कमाई के मामले में तगड़ा रिकॉर्ड कायम करती थीं, लेकिन अब अन्य भाषाओं की फिल्में भी फैंस का दिल जीत रही हैं। पिछले कुछ समय से लोगों के बीच साउथ की फिल्मों का दबदबा भी बढ़ा है। अब साउथ के अलावा पंजाबी फिल्में भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रही हैं। 

Saunkan Saunkne Nimrat Khaira Ammy Virk and Sargun Mehta starrer film stream on Amazon Prime Video
सौंकन सौंकने - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले महीने रिलीज हुई पंजाबी फिल्म सौंकन सौंकने सभी जगह छा गई है। पंजाब और चंडीगढ़ के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में गिनती की स्क्रीन्स पर ही रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले वीकेंड ही रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। पंजाबी फिल्मों के शौकीन दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर हैं। फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसे बहुत जल्द ओटीटी पर लाने का फैसला किया है। 

Saunkan Saunkne Nimrat Khaira Ammy Virk and Sargun Mehta starrer film stream on Amazon Prime Video
निम्रत खैरा, एमी विर्क और सरगुन मेहता - फोटो : Instagram

निम्रत खैरा, एमी विर्क और सरगुन मेहता की ये फिल्म बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। ये फिल्म ओटीटी पर कब तक आएगी अभी तक इस बात की घोषणा नहीं की गई है।13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Saunkan Saunkne Nimrat Khaira Ammy Virk and Sargun Mehta starrer film stream on Amazon Prime Video
सौंकन सौंकने - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमरजीत सिंह निर्देशित फिल्म ‘सौंकन सौंकने’ एक रोमांटिक कॉमेडी है। इसके गानों ने फिल्म की कामयाबी में अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में एक हंसी खुशी रहे दंपती की कहानी है जो शादी के आठ साल बाद बच्चे की ख्वाहिश में बेचैन हो जाते हैं। सास के कहने पर बहू अपनी बहन से अपने पति की शादी की बात चलाती है और बस इसी के बाद से कहानी में धमाल शुरू हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed