फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mukesh Khanna: ‘शक्तिमान’ पर बनेगी 300 करोड़ की फिल्म, सोनी पिक्चर्स से डील पर मुकेश खन्ना का पहली बार खुलासा

Thu, 16 Jun 2022 10:26 AM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 16 Jun 2022 10:26 AM IST
सार

बी आर चोपड़ा की बनाई ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह और अपने ही बनाए धारावाहिक ‘शक्तिमान’ में लीड रोल करके दुनिया भर में मशहूर हुए अभिनेता मुकेश खन्ना इन दिनों सामाजिक कार्यों में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
film to be made on Shaktimaan with the budget of 300 crore Mukesh Khanna talks about deal with Sony Pictures for the first time
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला,मुंबई

बी आर चोपड़ा की बनाई ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह और अपने ही बनाए धारावाहिक ‘शक्तिमान’ में लीड रोल करके दुनिया भर में मशहूर हुए अभिनेता मुकेश खन्ना इन दिनों सामाजिक कार्यों में जुटे हुए हैं। वह चाहते हैं कि पूरा हिंदू समाज हर मंगलवार को निकट के मंदिर जाकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करे। सरकार सबको मुफ्त में पढ़ाए और सबका मुफ्त में इलाज कराने की व्यवस्था करें। इन सबके बीच मुकेश खन्ना के बनाए किरदार ‘शक्तिमान’ के मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में शामिल होने की बातें भी चलती रही हैं। अब इस पर उन्होंने ‘अमर उजाला’ से खुलकर बात की है।

film to be made on Shaktimaan with the budget of 300 crore Mukesh Khanna talks about deal with Sony Pictures for the first time
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला,मुंबई

अभिनेता मुकेश खन्ना इन दिनों 'जुमे की नमाज है, संडे को मास है तो फिर हिंदुस्तान का कुछ क्यों नहीं हो रहा?’ बयान को लेकर चर्चा में है। वह कहते हैं, ‘अगर मुसलमान शुक्रवार के दिन इकट्ठे होकर जुमे की नमाज पढ़ सकते है और ईसाई रविवार को चर्च में जाकर प्रेयर कर सकते हैं तो हिन्दू क्यों नहीं हफ्ते में किसी एक दिन मंदिर में जाकर सामूहिक रूप से प्रार्थना कर सकते हैं। मेरा सुझाव है कि हफ्ते में एक दिन मंगलवार को सभी हिंदू अपने निकट के मंदिर में जाए और ओम का उच्चारण करें। कौन क्या कर रहा है, इससे मुझे नहीं लेना देना। बस मैं यह चाहता कि हमारे हिन्दू भी हफ्ते में एक दिन ओम का उच्चारण करें।’ 

film to be made on Shaktimaan with the budget of 300 crore Mukesh Khanna talks about deal with Sony Pictures for the first time
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला,मुंबई

देश की शिक्षा प्रणाली पर मुकेश खन्ना ने कहा कि शिक्षा की कमजोरी सिर्फ हिन्दुओं की नहीं है, मुस्लिम और अल्पसंख्यकों सबकी कमजोरी है। हमारे यहां शिक्षा महंगी है। किसान अपने बेटे को इसलिए शिक्षित नहीं कर पाता क्योंकि उसके पास पैसे नहीं है। वह कहते हैं, ‘मैं कई बार यह कह चुका हूं कि शिक्षा को फ्री और अनिवार्य कर देना चाहिए। शिक्षित न होने से लोग उसका शोषण करते है। शिक्षा का असर पूरे हिंदुस्तान के गरीबों पर है, इसका खमियाजा तो हमें भुगतना ही पड़ेगा क्योंकि हमने शिक्षा को प्राथमिकता नहीं दी। इसी तरह मेडिकल की सुविधा भी हमारे देश में अच्छी नहीं है। शिक्षा की तरह उपचार भी फ्री होना चाहिए,आज जिंदगी और मौत के बीच पांच मिनट का फर्क होता है, आदमी के पास पैसे न हो तो वह मर जाए।  बाकि देशों में ऐसा नहीं है वहां पहले जान बचाना जरूरी है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
film to be made on Shaktimaan with the budget of 300 crore Mukesh Khanna talks about deal with Sony Pictures for the first time
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला,मुंबई

मुकेश खन्ना ने अपने चर्चित धारावाहिक 'शक्तिमान' के अधिकार सोनी पिक्चर्स को दे दिए हैं। मुकेश खन्ना कहते हैं, 'ये प्रोजेक्ट मेरे पास कई साल के बाद आया है। लोग मुझसे बोलते थे कि शक्तिमान 2 बनाइए। मुझे शक्तिमान को टीवी पर फिर नहीं लाना था। अंदर अंदर बातें होती तो मैंने सोनी वालों के साथ हाथ मिला लिया, उन्होंने भी इसे सार्वजनिक कर दिया है और मैंने भी। लोग पूछते हैं कि कि अब आगे क्या हो रहा है? अब लोगो को मैं क्या बोलूं क्योंकि यह बड़ी फिल्म है कम से कम तीन सौ करोड़ की। जब तक सब अनुबंधित नहीं हो जाते तब तक इस बारे में ज्यादा कुछ बता नहीं सकते।’ 

विज्ञापन
film to be made on Shaktimaan with the budget of 300 crore Mukesh Khanna talks about deal with Sony Pictures for the first time
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला,मुंबई

इस बारे में काफी कुरेदने पर मुकेश खन्ना बताते हैं, ‘ये फिल्म स्पाइडर मैन बनाने वाले बना रहे हैं। लेकिन, शक्तिमान देसी होगा। फिल्म की कहानी मैंने अपने हिसाब से तैयार करवाई है। मेरी उनसे यही शर्त थी कि आप कहानी नहीं बदलेंगे। लोग पूछते हैं कि शक्तिमान कौन बनेगा? यह भी अपने आप में बहुत बड़ा सवाल है, जिसका जवाब मैं नहीं दूंगा लेकिन यह भी तय है कि बिना मुकेश खन्ना के शक्तिमान नहीं बनेगा। क्योंकि अगर दूसरा कोई शक्तिमान बनेगा तो पूरा देश उसे स्वीकार नहीं करेगा।' यह पूछने पर कि क्या फिल्म को कोई हॉलीवुड का निर्देशक निर्देशित करेगा? मुकेश खन्ना ने कहा कि फिल्म की कहानी हिंदुस्तान की है तो निर्देशक भी यही का होगा क्योंकि बाहर का निर्देशक हिन्दुस्तान की कहानी को समझ नहीं पाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed