बॉलीवुड की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चाओं में रही है। इस फिल्म के लिए बनाए गए बज और इसकी धांसू स्टारकास्ट के कारण लोग इसकी एक झलक पाने के लिए भी काफी समय से तरस रहे थे। आखिरकार आज मेकर्स ने इसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें रणबीर कपूर से लेकर आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन तक के किरदारों की पहली झलक दर्शकों को दिखा दी है। लेकिन इस पहले ट्रेलर में साफ तौर पर शाहरुख खान को नहीं दिखाया गया है। दर्शक फिल्म और अपने पसंदीदा कलाकारों की पहली झलक देख इस फिल्म के लिए एक्साइटिड हो रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर इंटरनेट पर छा गया है। ट्रेलर के वायरल होने के साथ-साथ फैंस ने फिल्म से शाहरुख खान की झलक भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है।
Brahmastra Trailer: 'ब्रह्मास्त्र' से सामने आया शाहरुख खान का पहला लुक, आपने देखा क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेकर्स द्वारा जैसा वादा किया गया था 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है और उम्मीद के मुताबिक इसने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। अयान मुखर्जी इस ट्रेलर से अपने सभी प्रशंसकों को एक ऐसी दुनिया में ले गए, जहां भारत की पौराणिक शक्तियों को बखूबी दिखाया गया है। ट्रेलर में ऐसा कुछ दिखाया है, जो हमने भारतीय फिल्मों में पहले कभी नहीं देखा था। खैर, ट्रेलर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री हो या आकर्षक वीएफएक्स, हर चीज ने सबका ध्यान खींचा है। फिल्म के साथ ही फैंस इसमें शाहरुख खान की मौजूदगी को लेकर भी उत्साहित हैं। कथित तौर पर शाहरुख फिल्म में एक कैमियो करते हुए नजर आने वाले हैं, जिसे निभाते देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस ने फिल्म के ट्रेलर को इतने ध्यान से देखा है कि उसमें उन्होंने अपने पसंदीदा स्टार को ढूंढ निकाला है।
#ShahRukhKhan A Scientist
Any Body Notice Khan Sahab #ShahRukhKhan As Scientist ..?
Cameo today (short time) hopefully in #BrahmastraTrailer #Brahmastra
🙏👐👌 pic.twitter.com/gqtOlSM4E2
🔥🔥🔥🔥 pic.twitter.com/gt4eDAbYTJ
शाहरुख के फैंस ट्रेलर से स्क्रीनशॉट्स निकालकर निकालकर सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि वह फिल्म में एक अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके किरदार को कंफर्म करते हुए लगातार तस्वीरें साझा कर रहे हैं। जो लोग अभी तक फिल्म का ट्रेलर नहीं देख पाए हैं, वह इन तस्वीरों में शाहरुख की झलक देख कर खुशी से पागल हो रहे हैं। तस्वीरों को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि वह शाहरुख खान ही हैं, लेकिन इसकी सच्चाई का पता तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही लगेगा। कहा जा रहा है कि शाहरुख के सीक्वेंस से फिल्म की शुरुआत होगी।
He is #ShahRukhKhan for sure.. ❤️😍 pic.twitter.com/5AzQrE9LhK #SRK is here with
'Hanuman-Astra' 🔥🙏🏻😌 #Astraverse #Brahmastra
If all goes well, We will see a separate film featuring #ShahrukhKhan very soon.
( #HanumanAstra ) #BrahmastraTrailer pic.twitter.com/kDZdTPABBp
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर शिवा नाम के एक लड़के का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ ही आलिया फिल्म में उनके लव इंटरेस्ट ईशा के कैरेक्टर में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों ने इसको रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है।