Neha Dhupia: हांगकांग में बच्चों और पति संग मिट्टी से खेलती नजर आईं नेहा धूपिया, शेयर कीं क्यूट तस्वीरें
Hong Kong vacation Neha Dhupia: नेहा धूपिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हांगकांग वेकेशन की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने पति अंगद बेदी और दोनों बच्चों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली तस्वीर में नेहा अपने पति अंगद बेदी और दोनों बच्चों के साथ समुद्र किनारे मिट्टी से खेलती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखकर साफ पता चल रहा है कि ये चारों वेकेशन को काफी इंजॉय कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में हांगकांग का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। तीसरी तस्वीर में नेहा पति अंगद के साथ पोज देती नजर आ रही हैं और चौथी तस्वीर में नेहा के दोनों बच्चे साथ में खेलते नजर आ रहे हैं।
नेहा ने इन शानदार तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'हांगकांग की सबसे अद्भुत पारिवारिक यात्रा, यह छुट्टी हमारे नन्हें-मुन्नों के साथ-साथ हमारे भीतर के बच्चे को गले लगाने के बारे में थी। उन मनमोहक नूडल कपों पर डूडल बनाने की कोशिश और हास्यास्पद रूप से असफल होने से लेकर 'डिंग डिंग' ट्राम पर कूदने की खुशी तक - जहां हमारी छोटी मिस्सी ने भी पहिया लेने की कोशिश की थी'
यह भी पढ़ें: OG: पवन कल्याण के फैंस को मिलेगा ओजी सरप्राइज, कैमरे के पीछे शामिल हुआ बड़ा नाम
नेहा ने आगे लिखा, 'हमने समुद्र तट पर धूप और रेत का आनंद लिया, कुछ मजेदार वाटरस्पोर्ट्स किए और राजसी बिग बुद्धा में शांति पाई। दर्शनीय स्थल बस लुभावने थे। ओह, भोजन स्वादिष्ट रहा। सभी प्रकार के अविश्वसनीय हांगकांग के स्वादों और यहां तक कि मिशेलिन स्टार स्प्रेड को भी आजमाया। इन सबके ऊपर, हमने यहां पर मोनोपोली खेल भी खेला।'
यह भी पढ़ें: F1 Trailer: 'एफ 1' का शानदार हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज, फॉर्मूला वन में सीधी बात नो बकवास फंडा अपनाएंगे ब्रैड पिट
बॉलीवुडअभिनेत्री नेहा धूपिया ने रियलिटी शो रोडीज के 13वें सीजन से 2016 में गैंग लीडर के रूप में अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने रोडीज के 14, 15, 16 और 17 सीजन में भी गैंग लीडर के रूप में काम किया।
यह भी पढ़ें: Mahakali: भगवान हनुमान के आशीर्वाद से 'महाकाली' की शूटिंग शुरू, प्रशांत ने शेयर की पूजा सेरेमनी की तस्वीरें